धार्मिक

राशिफल 21 जुलाई: विष्णुजी की कृपा से 5 राशियों को होगा आर्थिक फायदा, घर में आएंगी ढेरों खुशियां

आज हम आपको गुरुवार 21 जुलाई 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 21 जुलाई 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार वालों के साथ तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो जाएगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आपका कोई अधूरा सपना पूरा होगा। आर्थिक फायदा होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने सभी कार्यों को मन मुताबिक पूरा करेंगे। किसी पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने कामकाज की योजनाओं से अच्छा फायदा मिलने वाला है। कारोबार में गति आएगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, आज उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। दोस्तों की मदद से कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। नौकरी करने वाले लोगों का दिन शानदार रहेगा। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आप अपनी कीमती चीजें संभालकर रखें। वाहन प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी नए काम को करने का विचार बना सकते हैं। घर के बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। पहले आपने निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। ख़ास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है, जिसके बलबूते आप अपने अधूरे कामों को पूरा करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर यह समय बहुत शुभ नजर आ रहा है। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से कहासुनी हो सकती है। आज विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। किसी भी मामले को ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश कीजिए। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको अपनी भागदौड़ का भविष्य में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। अगर आप अपने कामों में अच्छा रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो योजनाओं के तहत सभी कार्य पूरा करें। आप अपने कामकाज के कुछ तरीके में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए बेहतर साबित होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। नौकरी और बिजनेस से जुड़े हुए लोग कमाई के नए साधन तलाश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन ठीक नहीं है। आपको पढ़ाई लिखाई में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना अनुभव किसी काम में फायदेमंद साबित होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते बेचैनी बनी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आज कोई भी निवेश करने से बचना चाहिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको लगातार कोशिश करते रहना चाहिए। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई जरूरी काम कठिन मेहनत करने के बावजूद भी पूरा नहीं हो पाएगा, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। आप अपने व्यवहार पर काबू रखें। छात्रों को कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। कारोबार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ नए कदम उठा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात होगी, जिससे आपके करियर की दिशा बदल जाएगी। संतान को करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का हर परिस्थिति में पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बेरोजगार लोगों को मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। अचानक खास मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च हो सकता है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको बहुत जल्द मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन के रिश्तो में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

Related Articles

Back to top button