बॉलीवुडमनोरंजन

अपने बच्चे के लिए प्रियंका और निक ने रिनोवेट कराया 149 करोड़ का घर, किये यह सारे बदलाव

बॉलीवुड और हॉलीवुड के स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में सरोगेसी के जरिये माता-पिता बने। उनके घर एक नन्ही-सी परी ने जन्म लिया है। दोनों ने यह खुशखबरी अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये शेयर की। बेबी के आने से पहले ही निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने मिलकर सारी तैयारियां कर ली थीं।

बच्चे के स्वागत के लिए इस कपल ने अपने लॉस एंजिलिस वाले बंगले को रिनोवेट करवा लिया था। बता दें प्रियंका और निक का यह बांग्ला पहले काफी स्टाइलिश और फैशनेबल सिंबल वाला था। लेकिन अब प्रियंका का घर स्टाइलिश होने के साथ किड्स फ्रेंडली भी बनवाया गया है।

priyanka chopra

जानकारी के मुताबिक, कमरों से लेकर फर्नीचर, दीवारों के रंग और गार्डन एरिया में तब्दील किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अगस्त 2019 में दोनों ने घर ढूंढना शुरू किया और नवंबर में जाकर उन्हें घर मिला। जब उन्होंने एक साथ इस घर को खरीदा तब उनके दिमाग में बच्चे को लेकर प्लानिंग थी।

दरअसल, उन्हें ऐसा घर चाहिए था जहां हरियाली हो और बच्चे के खेलने के लिए आउटडोर स्पेस हो। इस घर में वह सारी चीजें थी। निक-प्रियंका ने जब ये घर लिया था तब सबसे महंगे प्रॉपर्टी की वजह से चर्चा में रहा। 20 मिलियन यानी करीब 149 करोड़ में खरीदा था। निक-प्रियंका ने इसी घर में दीपावली का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था, जिसमें तमाम सेलिब्रिटी शामिल हुए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें निक और प्रियंका की बेटी ने 15 जनवरी को सरोगेसी के जरिए जन्म लिया है। हालांकि, कपल ने इसकी घोषणा 22 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से की। उन्होंने बच्चे के गेंदर का खुलासा नहीं किया था लेकिन प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने अपने बयान में प्रियंका की बेटी होने की बात को कंफर्म किया है।

Related Articles

Back to top button