मनोरंजन

पंडित जी ने जैसे ही बोला स्वाहा, दुल्हन करने लगी ऐसी हरकत,बेचारा दूल्हा भी नहीं देख पाया -Video

शादी एक ऐसी चीज है जिसकी तैयारी लोग कई महीनों पहले ही शुरू कर देते हैं। शादी वाले दिन पूरा परिवार बहुत व्यस्त होता है। एक साथ कई सारी व्यवस्था करनी होती है। ऐसे में शादी के दौरान थकान भी बहुत आती है। कई बार तो परिवार के लोग इतने व्यस्त हो जाते हैं कि शादी की रस्मों में भी शामिल नहीं हो पाते हैं। फिर उन्हें खोज खोजकर लाना पड़ता है।

दूसरी तरफ दुल्हन भी शादी में बहुत व्यस्त रहती है। उसे एक पल की फुरसत नहीं रहती है। शादी के पहले ही कई रस्में शुरू हो जाती है। इन रस्मों की तैयारी के चक्कर में दुल्हन कई बार ठीक से सो भी नहीं पाती है। फिर शादी वाले दिन तो उन्हें रातभर जागना होता है। अधिकतर हिन्दू रीति रिवाज से होने वाली शादियाँ रात को ही होती है।

फेरों के दौरान उबासी लेने लगी दुल्हन

इस शादी की रस्मों में फेरे सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है। ये फेरे देर रात को पंडितजी करवाते हैं। इस दौरान कई मंत्रों का जाप भी होता है। ऐसे में गहरी थकान, बोरिंग मंत्र और ठीक से नींद पूरी न होना, एक दुल्हन को भारी पड़ जाता है। वह अपने फेरे लेने के दौरान ही उबासी लेने लगती है। पंडित जी जैसे ही मंत्रों के बाद स्वाहा बोलते हैं, वैसे ही दुल्हन बड़ी बड़ी उबासी लेने लगती है।

कैमरे में कैद हुआ मजेदार मोमेंट

हैरत की बात ये रहती है कि मुंह फाड़ते हुए उबासी ले रही इस दुल्हन पर किसी की नजर भी नहीं जाती है। पंडित जी अपने मंत्रों के उच्चारण में व्यस्त रहते हैं। बाकी मेहमान भी रस्मों को देख रहे होते हैं। दूल्हा भी रस्मों में ही व्यस्त दिखता है। हालांकि मेहमानों में मजूद एक शख्स की दुल्हन की उबासी पर नजर पड़ जाती है। इसके बाद वह अपने मोबाइल से दुल्हन का यह फनी मोमेंट अपने कैमरे में कैद कर लेता है।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

अब दुल्हन की उबासी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर इंस्टाग्राम पर parulgargmakeup नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है “रिलेटबल? उस दुल्हन को टैग करिए जिसे खूब नींद आती है।”

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parul Garg (@parulgargmakeup)

वैसे क्या आप दुल्हन की सी स्थिति से रिलेट कर सकते हैं? आप ने भी अपनी शादी में कई उबासियां ली होगी। अपने अनुभव कमेन्ट में साझा जरूर करें।

Related Articles

Back to top button