धार्मिक

Rashifal 25 June 2021: इन 3 राशि वालों को मेहनत का मिलेगा बेहतरीन परिणाम, घर की बढ़ेंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 25 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर के किसी छोटे बच्चे की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपना कोई अधूरा सपना साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दांपत्य जीवन पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। अचानक आर्थिक मुनाफा प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कामकाज का तनाव थोड़ा अधिक हो सकता है, जिसके कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके अंदर नई-नई चीजें जानने की इच्छा जागृत हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। अगर आप कोई नया समझौता कर रहे हैं तो महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उसको ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए अन्यथा आगे चलकर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। पुराने किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। मुश्किल परिस्थितियों में जीवनसाथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा। आर्थिक तौर पर सुधार होने के प्रबल योग हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपनी चतुराई के बल पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे करेंगे। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। अचानक लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। आप आय अच्छी रहेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आपका प्रेम विवाह होने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। किसी काम को लेकर आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे, आपको अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। घरेलू जरूरतों की चीजें खरीदने की योजना बन सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा देखने को मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके जीवन में चारों तरफ से खुशियां आने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी। आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा। आप अपनी मेहनत और लगन के बलबूते कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा लेकिन आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। प्यार-मोहब्बत के मामले में आप बेहद भाग्यशाली साबित होने वाले हैं। प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किस्मत के सहारे आपके कई कार्य बनते चले जाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार, अपनापन महसूस करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। जल्दी प्रेम विवाह होने की संभावना है। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। बोलचाल में आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ कहासुनी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button