धार्मिक

ये लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली, मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत की नहीं होती कमी

महिला हो या पुरुष हर किसी का स्वभाव अलग-अलग होता है और सबकी किस्मत भी एक जैसी नहीं होती है। शास्त्रों में ऐसी बहुत सी बातों का उल्लेख किया गया है जिससे महिलाओं और पुरुषों के बारे में बहुत सी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं और पुरुषों के बारे में बहुत से बातें बताई गई हैं, जिनकी मदद से लड़का-लड़की दोनों के बारे में उनके भूत, वर्तमान एवं भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। इस शास्त्र की मदद से हम किसी भी व्यक्ति की सोचने और समझने के बारे में पता लगा सकते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र में लड़कियों के बारे में भी बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। इसमें लड़कियों के कुछ ऐसे अंगो के बारे में जिक्र किया गया है जिसके आधार पर उनके भाग्य के बारे में पहले से अनुमान लगा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी कुछ लड़कियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको अपने जीवन में कभी भी धन दौलत की कमी नहीं रहती है और इनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

ये लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली

1- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों का माथा चौड़ा होता है वह बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसा माना गया है कि इन लड़कियों की शादी जिस घर में होती है उस घर का भाग्य खुल जाता है। उस घर के अंदर धन दौलत की कोई भी कमी नहीं होती है।

2- सामुद्रिक शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिन लड़कियों के शरीर के बाएं हिस्से में तिल या मस्से अधिक होता हैं वह अपने परिवार के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती हैं। यह लड़कियां जिस परिवार में जाती हैं उस परिवार के सभी लोग खूब तरक्की हासिल करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह लड़कियां अपने परिवार का पूरा ख्याल रखती हैं। वह परिवार हमेशा सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहता है।

3- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों की उंगलियां लंबी होती हैं, वह बहुत ही बुद्धिमान और विवेकवान मानी गई हैं। ऐसा बताया जाता है कि यह लड़कियां जिस घर में जाती हैं उस घर की किस्मत खुल जाती है। ऐसी लड़कियां अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी गई हैं।

4- अगर किसी लड़की की गर्दन लंबी है तो वह धन दौलत के मामले में बहुत भाग्यशाली मानी गई हैं। ऐसी लड़कियां जिस घर में जाती हैं। उस घर में सुख-समृद्धि आती है और पति भी खूब तरक्की करता है।

5- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों के तलवे पर शंख, कमल या चक्र का निशान बना होता है। इनके पास धन दौलत की कमी नहीं रहती है। यह महिलाएं किसी बड़े पद पर आसीन होती हैं।

6- समुद्र शास्त्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिन महिलाओं के पैरों के तलवों का आकार सर्प के समान होता है उन्हें अपने जीवन में हर चीज बेहद आसानी से प्राप्त हो जाती है। इनके ऊपर भगवान का आशीर्वाद बरसता है।

7- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के पैर के अंगूठे चौड़े, गोल और लालिमा लिए होते हैं उनको अपने जीवन में अपार सुख की प्राप्ति होती है। अगर किसी लड़की के अंगूठे ज्यादा लंबे है तो उसको अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button