धार्मिक

Rashifal 22 June 2021: इन 2 राशियों को होगा धनलाभ, वहीं 3 राशियों के बढ़ेंगे खर्चे, पढ़े राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 22 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज मन में किसी बात को लेकर बहुत चिंता और तनाव उत्पन्न हो सकती है इसलिए आपको अपने मन पर काबू रखना होगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो चिंता का कारण बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। नई-नई जानकारियां जानने की इच्छा बढ़ेगी। घर परिवार का माहौल सुख-शांति पूर्वक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज दोस्तों के साथ मतभेद होने की संभावना है। आप व्यर्थ का तनाव लेने से बचें। आपको अपने जज्बातों पर काबू रखने की आवश्यकता है। आर्थिक परेशानियों की वजह से आलोचना और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में निराशाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। परिवार वालों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई जरूरी योजना पूरी हो सकती है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। अनुभवी लोगों की मदद से कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत ही खूबसूरत व्यतीत होगा। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। कमाई के नए-नए स्रोत हासिल हो सकते हैं। करीबी लोगों से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास और पराक्रम से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। शाम के समय कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने खर्चे पर काबू रखने की आवश्यकता है। पुराने परिचितों से मिलना-जुलना हो सकता है। प्रेम जीवन धीरे-धीरे सही हो रहा है, आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन आरामदायक व्यतीत होने वाला है। परिवार के साथ खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। काफी लंबे समय से जो आपने निवेश किया है, उसका अच्छा फायदा मिलने वाला है। कामकाज का तनाव कम होगा। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। खास लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज खानपान में रुचि बढ़ेगी परंतु आप अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। परिवार वालों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में जरूरी कार्यों में छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ेगा परंतु आप जल्द ही इन सभी बाधाओं का समाधान कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज का दिन बहुत ही लाभदायक नजर आ रहा है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जिसका आपको आने वाले टाइम में लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। व्यर्थ का तनाव मत लीजिए। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। प्रेम जीवन में निराशा हाथ लग सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है, जो आपके लिए परेशानी पैदा करेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन पैसा लगातार पानी की तरह बहते रहने की वजह से कुछ योजनाओं में रुकावट उत्पन्न हो सकती है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। प्यार में आपको कामयाबी मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button