धार्मिक

Rashifal 23 June 2021: आज इन 5 राशियों का शानदार रहेगा दिन, मेहनत का मिलेगा उचित फल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 23 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में आपको धक्का लग सकता है। सेहत खराब रहेगी, जिसके चलते आपके जरूरी कार्य अधूरे रह सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा थकान और तनाव भरी रहेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके मन में तरह-तरह के ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप बेकार की चिंता मत लीजिए। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। कम मेहनत में आपको अधिक सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को रोमांस का अवसर प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आनंददायक रहेगा। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। वाहन सुख मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पिताजी की सहायता से आपको अपने किसी जरूरी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय आप अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना होगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा की योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी खासी सफलता मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, तो उसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी चतुराई से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। माता-पिता के गुस्से का शिकार बन सकते हैं। कैरियर के क्षेत्र में कुछ अच्छी योजनाएं सामने आ सकती हैं इसलिए इसका फायदा उठाना चाहिए। विदेश में काम कर रहे लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कामकाज बेहतर ढंग से पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। प्यार के मामले में आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। ऑफिस के काम से आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी पुरानी चिंता से छुटकारा मिल सकता है। मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने मन पर काबू रखना होगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में आप सफल हो सकते हैं। जिंदगी में एक नया मोड़ आने की संभावना है जो प्यार और रोमांस को नई दिशा दे सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी और सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके मन में किसी बात को लेकर तनाव और घबराहट बनी रहेगी, इसलिए आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा देखने को मिल सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक योजनाओं में सफलता हासिल होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। जीवनसाथी सुख-दुख में आपका पूरा साथ देगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ी तनाव भरी स्थिति चल रही है परंतु बहुत ही जल्द सब कुछ ठीक होने की संभावना नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको धन संबंधित मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। आपके मन में तरह-तरह की बातें आ सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी होने मत दीजिए। व्यापार में अनुभवी लोगों की मदद मिल सकती है, जिससे आपका मुनाफा बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button