विशेष

सुहागरात को दुल्हन की खुली पोल, दूल्हे को पता चली ऐसी बात जिसे सुन सबके उड़ गए होश, जानें मामला

लड़का हो या लड़की दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। लड़की अपने मन में शादी को लेकर कई सपने संजोए रखती है। लड़की के मन में अपने जीवनसाथी को लेकर तरह-तरह की बातें चलती रहती हैं। आखिर उसका जीवनसाथी कैसा होगा, उसका स्वभाव कैसा होगा, वह उसका ख्याल किस तरीके से रखेगा, इसी तरह की बहुत सी बातें होती हैं जो अक्सर लड़कियां सोचती रहती हैं।

वहीं दूसरी तरफ लड़का भी अपनी शादी को धूमधाम के साथ करने की योजना पहले से ही बनाने लगता है। सभी लोग अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं परंतु कई बार शादी-विवाह जैसे अवसर में ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं जिसके चलते धूम-धाम धरा का धरा रह जाता है।

आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसको जानने के बाद आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे। दरअसल, दूल्हा बड़ी ही धूमधाम के साथ शादी के बाद दुल्हन को घर लेकर आया परंतु सुहागरात पर दुल्हन की एक ऐसी सच्चाई पता लगी कि सबके होश उड़ गए।

हम आपको जिस मामले के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं यह मामला कानपुर से सामने आया है। जहां दूल्हे को शादी के बाद जब उसकी सुहागरात के दिन दुल्हन शारीरिक संबंध स्थापित करने में असमर्थ रही थी। शादी बड़ी ही धूमधाम के साथ हुई, खूब नाच-गाना हुआ और फिर ऐसी सच्चाई निकलकर सामने आई जिसके बारे में किसी ने भी अंदाजा नहीं लगाया था।

आपको बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने धोखे से एक ट्रांसडेंजर से उसकी शादी करा दी है। व्यक्ति ने अपने ससुराल वालों पर यह आरोप लगाया है कि शादी के दौरान उसे और उसके परिवार को धोखे में रखा गया।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायत में यह बताया गया है कि 28 अप्रैल को शादी करने वाले व्यक्ति को सच्चाई का पता तब चला जब उसकी सुहागरात थी। शादी की पहली रात को जब शख्स की पत्नी शारीरिक संबंध स्थापित करने में असमर्थ थी, तब वह अपनी पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए ले गया। तब यह पता चला कि उसकी पत्नी एक ट्रांसजेंडर है। दूल्हे ने अपने ससुराल वालों पर धोखे से ट्रांसजेंडर के साथ उसकी शादी कराने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा का ऐसा कहना है कि शास्त्री नगर निवासी ने जिले के पनकी क्षेत्र की एक महिला से शादी की। शादी के बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ संबंध बनाने में असहज पाया गया और उसने बताया कि उसे स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हैं। दुल्हन कोई ना कोई बहाना बनाकर जैसे-तैसे दिन व्यतीत करते गई लेकिन लड़के को कुछ ना कुछ गड़बड़ होने का संदेह हो चुका था और आखिर में लड़का अपनी पत्नी को स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास चेक-अप के लिए ले गया, जिसमें यह बात सामने आई कि उसकी पत्नी एक ट्रांसजेंडर है।

रविवार के दिन लड़के ने अपनी पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट के साथ अपनी शिकायत दर्ज करवा दी। उसने अपनी शिकायत में दुल्हन, उसके माता-पिता और मध्यस्थ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कराया। इंस्पेक्टर का ऐसा कहना है कि ससुराल वालों सहित आठ लोगों के खिलाफ आईपीसी से संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है और इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगे की कोई कार्यवाही होगी।

Related Articles

Back to top button