बॉलीवुड

एक या दो नहीं बल्कि इन 11 सेलेब्स ने की 3 शादियां, किसी ने 4 बार भी रचाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बनना और बिगड़ना आम बात है। यहां पर कौन सा रिश्ता उम्र भर चलेगा इसके बारे में कोई सटीक जवाब नहीं हो सकता। बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार है जो अपनी पहली शादी में सफल नहीं हो पाते फिर उन्हें दूसरी शादी करनी पड़ती है। पहली शादी के बाद दूसरी शादी तो आम बात है लेकिन जब कलाकारों ने तीसरी और चौथी शादी की तो फैंस भी हैरान रह गए।

जी हां.. बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जो एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादी कर चुके हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन्हीं कलाकारों के बारे में जो अपनी पहली और दूसरी शादी में सफल नहीं हो पाए तो उन्हें तीसरी और चौथी शादी भी करनी पड़ी। आइए जानते हैं कौन से है यह सेलेब्स?

किशोर कुमार

kishore kumar
हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक किशोर कुमार को भला कौन नहीं जानता। किशोर कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 4 शादियां रचाई है। जी हां.. किशोर कुमार ने पहली बार 1950 में रूमा गुहा ठाकुरता से शादी रचाई थी, लेकिन यह शादी 8 साल बाद ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने जानी-मानी अभिनेत्री मधुबाला से 1960 में शादी की, लेकिन शादी के 9 साल बाद ही इनकी पत्नी मधुबाला की मौत हो गई। इसके बाद किशोर कुमार की तीसरी पत्नी बनी योगिता बाली, लेकिन सिर्फ 2 साल के भीतर ही इनके रिश्ते ने दम तोड़ दिया। इसके बाद किशोर कुमार ने 1980 में चौथी शादी रचाई लेकिन इस बार किशोर कुमार दुनिया को अलविदा कह गए।

सिद्धार्थ रॉय कपूर

siddharth kapoor
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री विद्या बालन के पति सिद्धार्थ राय कपूर ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त से की थी। लेकिन उनका रिश्ता नहीं टिका। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने एक टीवी प्रोड्यूसर से शादी रचाई लेकिन इस रिश्ते ने भी जल्दी ही दम तोड़ दिया। इसके बाद साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अभिनेत्री विद्या बालन से शादी रचाई।

संजय दत्त

sanjay dutt
बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त ने भी 3 शादी रचाई है। उन्होंने सबसे पहले रिचा शर्मा से शादी रचाई थी लेकिन साल 1996 में उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद संजय दत्त ने 1998 में मॉडल रिया पिल्लई के साथ शादी रचाई लेकिन साथ 2005 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी रचाई।

लकी अली

lucky ali
लकी अली ने भी तीन शादियां की है। उन्होंने सबसे पहले न्यूजीलैंड की मेघा जैन मैक्लेरी संग शादी रचाई थी। लेकिन इनका तलाक हो गया। इसके बाद लकी अली ने दूसरी शादी इनाया से रचाई लेकिन यह शादी भी टूट गई। इसके बाद साल 2010 में लकी अली ने ब्रिटिश मॉडल केट एलिजाबेथ से शादी रचाई।

विधु विनोद चोपड़ा

vidhu vinod chopra
‘3 इडियट’ जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले विधु विनोद चोपड़ा ने पहली शादी रेनू सलूजा के साथ की थी। इसके बाद उनकी दूसरी पत्नी शबनम सुखदेव बनी लेकिन दोनों ही शादियां असफल रही। इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी साल 1990 में अनुपम चोपड़ा से की।

कमल हसन

kamal hassan
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन ने भी तीन शादियां की। पहली बार कमल हासन ने सिंगर वाणी गणपति संग शादी रचाई थी लेकिन 10 साल के भीतर ही इनका डिवोर्स हो गया।  इसके बाद कमल हासन ने दूसरी शादी सारिका से की जिन्हें उनसे दो बेटी हुई जिनका नाम श्रुति हसन और अक्षरा हासन है, लेकिन सारिका के संग भी कमल हसन का रिश्ता टूट गया। इसके बाद उन्होंने गौतमी को डेट किया। इनकी तीसरी शादी हुई या नहीं, लेकिन साल 2016 में इनका भी रिश्ता टूट गया था।

करण सिंह ग्रोवर

karan singh grover
बॉलीवुड में काम करने से पहले करण सिंह ग्रोवर एक मशहूर टीवी अभिनेता हुआ करते थे। उन्होंने टीवी दुनिया के दौरान साल 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी रचाई थी लेकिन 10 महीने में ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने टीवी दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट संग शादी रचाई थी, लेकिन साल 2014 में इनका रिश्ता भी टूट गया। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड के दिग्गज अदाकारा बिपाशा बसु संग शादी रचाई।

विनोद मेहरा

vinod mehra
मशहूर अभिनेता विनोद मेहरा ने भी 3 शादियां की थी। विनोद मेहरा की पहली शादी मीना बोरा से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी से रचाई। इसके बाद उन्होंने किरण से शादी रचाई।

नीलिमा अजीम

nilima
नीलिमा अजीम की पहली शादी पंकज कपूर से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी राजेश खट्टर से रचाई जिनसे उन्हें अभिनेता इशान खट्टर हुए। इसके बाद नीलिमा अजीम ने तीसरी शादी राजा अली खान से रचाई लेकिन यह शादी भी महज 5 साल चली।

अदनान सामी

adnan sami
मशहूर सिंगर अदनान सामी ने एक या दो नहीं बल्कि 4 -4 शादी रचाई है। दरअसल अदनान सामी ने अपनी पहली पत्नी से दो बार शादी रचाई थी लेकिन यह शादी भी टिक नहीं पाई। इसके बाद उन्होंने साल 1993 में पाकिस्तान अभिनेत्री जेबा बख्तियार संग शादी रचाई थी लेकिन यह शादी भी टूट गई। इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी दुबई बेस्ड बिजनेसवुमन अरब सबा गलादरी से रचाई थी, लेकिन साल 2008 में इनका भी तलाक हो गया। इसके बाद अदनान सामी ने साल 2010 में रोया सामी खान से शादी रचाई जिनसे एक बेटी हुई।

कबीर बेदी

kabir bedi

कबीर बेदी ने भी चार शादियां रचाई है। कबीर बेदी ने पहली बार बंगाली डांसर प्रोतिमा बेदी संग शादी रचाई थी, लेकिन यह शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान के साथ शादी रचाई। इसके बाद तीसरी शादी टीवी प्रेजेंटर निक्की के साथ की लेकिन 71 की उम्र में उन्होंने प्रवीन दुसांज संग चौथी शादी रचा ली।

Related Articles

Back to top button