धार्मिक

Rashifal 24 June 2021: आज इन चार राशि वालों की होगी मौज, घर की परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 24 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको कामकाज में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। किसी करीबी से मुलाकात करके आपका मन प्रसन्न होगा। निजी जीवन की समस्याएं दूर होंगी। घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। निकट भविष्य में आपको कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। समाजिक दायरा मजबूत रहेगा। करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य पूरे कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि मुनाफे में कमी आने की संभावना नजर आ रही है। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपनी बुद्धिमानी से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। लोगों का विश्वास बढ़ने के साथ सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। घर परिवार की परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कारोबार में आप कोई नया बदलाव करने का विचार बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके कारण मानसिक उथल-पुथल मची रहेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपनी अच्छी योजनाओं के साथ आगे बढ़ सकते हैं। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छा लाभ मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। लोहे के कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कामकाज के सिलसिले में काफी धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आप अधिक तनाव मत लीजिए अन्यथा इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। अनजाने लोगों के ऊपर आंख मूंदकर भरोसा मत कीजिए। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने कामकाज में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। ज्यादातर मामलों में किस्मत पूरा साथ देने वाली है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं। आप अपनी चतुराई से आसानी से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना पाएंगे। घर की सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। मानसिक तनाव कम रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपका मन थोड़ा चिड़चिड़ा होने की संभावना है। कामकाज में थोड़ी तेजी दिखानी होगी। किसी जरूरी कार्य के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग के लोग उतार-चढ़ाव से गुजर सकते हैं। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका मन काफी परेशान रहेगा। जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। आपको अपनी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। नौकरीपेशा वाले लोगों का अनचाहे जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है, जिसका असर आपके कामकाज पर देखने को मिलेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज मानसिक रूप से आप मजबूत नजर आ रहे हैं। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। भाग्य और कर्म के तालमेल से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज किस्मत के सहारे आपको कई लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। कारोबार में बरकत होगी। खास लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बड़े अधिकारियों की मदद से अच्छा फायदा मिल सकता है। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button