विशेष

Video: दूल्हा-दुल्हन ने शादी के मंडप में अचानक मुंडवा लिए अपने बाल, इस वजह से हुए गंजे

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से लोगों को रोजाना ही कोई न कोई नई ताजा खबर देखने और सुनने को मिल जाती है। आय दिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोस वायरल होते रहते हैं जो सुर्खियों में छाए रहते हैं। हर तरफ उन्ही वीडियो की चर्चा हो रही होती है। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसको देखने के बाद अक्सर सभी लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं परंतु कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनके जरिए लोगों का खूब मनोरंजन होता है।

आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी शादी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद हर कोई इसी की चर्चा कर रहा है। दरअसल, इस अनोखी शादी के वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के मंडप में अचानक दूल्हा-दुल्हन गंजे हो गए हैं। आखिर इसकी वजह क्या है? चलिए जानते हैं पुरे मामले के बारे में।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। कोरोना महामारी के बीच लोग विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी शादी-ब्याह से जुड़ी हुई वीडियो वायरल होती रहती है। कुछ वीडियो ऐसी होते हैं जिसको देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में मेहमानों के बीच दूल्हा और दुल्हन ने अपने बाल मुंडवा लिए। अगर आप उसके पीछे की वजह जानेंगे तो आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।

दरअसल, दुल्हन की मां कैंसर से जूझ रही है। उसी के सपोर्ट के लिए दूल्हा दुल्हन ने यह फैसला लिया। आपको बता दें कि आस्ट्रेलिया में रहने वाली दुल्हन जॉनी ली और उनके पति ने टिकटोक पर यह वीडियो साझा किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो के शुरुआत में यह देखा जा सकता है कि दुल्हन स्पीच के साथ वीडियो शुरू कर रही है। वहीं दूसरी तरफ दूल्हा एक चेयर पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।

जब यह वीडियो शुरू हुआ तो लोगों को ऐसा लगा शायद यह कपल डांस करने की तैयारी कर रहे हैं परंतु अचानक से ही वहां पर मौजूद नई ने दूल्हे के पास आकर उसके बाल शेव करने शुरू कर दिए। उसके बाद दुल्हन ने यह खुलासा किया कि वह और उसके पति उनकी मां के कैंसर को लेकर सपोर्ट करने के लिए गंजे हुए हैं। जब दुल्हन का पति अपने बाल मुंडवा रहा था तो उस दौरान जॉनी भी अपने पति की सहायता कर रही थी। उसके बाद पति ने अपनी पत्नी के बाल मुंडवाने में सहायता की थी।

जब दूल्हा-दुल्हन ने अपने बाल मुंडवा लिए तो बाद में दोनों ने जॉनी की मां के साथ डांस किया। जब लोगों को इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगी तो सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस वीडियो ने सभी लोगों का दिल जीत लिया। यह वीडियो अब इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button