बॉलीवुड

सगाई के कुछ दिनों बाद ही इन सितारों का टूट गया रिश्ता, शादी के सात फेरे तक नहीं पहुंच पाई बात

शादी का बंधन बहुत ही पवित्र माना जाता है। विवाह के बंधन में बंधने के बाद लड़का-लड़की एक-दूसरे के हमसफर बन जाते हैं, ये शादी के सात फेरों के साथ ही सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाते हैं। आपको बता दें कि शादी से पहले सगाई होती है। जब लड़का-लड़की की सगाई हो जाती है तो अगला स्टेप शादी का होता है। बहुत से लोगों की सगाई तो हो जाती है लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाती है।

अगर हम बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो इस इंडस्ट्री में रोजाना ही किसी न किसी का रिश्ता बनता है और बिगड़ता है। इस इंडस्ट्री में इस तरह की बातें आम हो चुकी हैं। आप सभी लोगों ने भी ऐसे कई उदाहरण देखें होंगे।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी सगाई तो हुई लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। जी हां, इन सितारों ने सगाई के बाद एक-दूसरे का साथ छोड़ दिया। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किन-किन सेलेब्स का नाम शामिल है।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक समय पहले एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। साल 2002 में आई फिल्म “हां मैंने भी प्यार किया” के दौरान अभिषेक और करिश्मा एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे। आपको बता दें कि साल 2000 में आई अभिषेक की फिल्म “रिफ्यूजी” में करिश्मा की छोटी बहन करीना उनके ऑपोजिट थीं। ऐसे में सेट पर अक्सर करिश्मा और अभिषेक एक-दूसरे से मिलते थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि यहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई और यह एक-दूसरे से बेहद प्यार भी करने लगे थे। परिवार वाले भी चाहते थे कि अभिषेक और करिश्मा जल्द से जल्द शादी कर लें परंतु खबरों की मानें तो इन दोनों की सगाई तो हो गई लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई।

राखी सावंत और इलेश परुजनवाला

आप सभी लोगों को “राखी का स्वयंवर” तो अच्छी तरह याद ही होगा। जी हां, जिसमें राखी सावंत ने अपने लिए NRI इलेश परुजनवाला को दूल्हे के रूप में पसंद किया था। शो के दौरान इनकी सगाई भी हो गई थी और दोनों ने एक-दूसरे को बड़ी ही धूमधाम के साथ अंगूठी पहनाई परंतु बाद में खुद राखी सावंत ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने सिर्फ पैसों के लिए ऐसा किया।

रोमित राज और शिल्पा शिंदे

आप सभी लोग टीवी का मशहूर धारावाहिक “भाभी जी घर पर हैं” के बारे में तो जानते ही हैं। जी हां, इस मशहूर टीवी शो में अंगूरी भाभी का किरदार शिल्पा शिंदे ने निभाया था। ऐसा बताया जाता है कि शिल्पा शिंदे की शादी अभिनेता और रोहित राज से होने वाली थी। इन दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन साल 2009 में इनकी शादी किसी वजह से टूट गई। फिलहाल शिल्पा शिंदे अभी सिंगल ही अपनी लाइफ इंजॉय कर रही हैं।

महक चहल और अश्मित पटेल

साल 2017 में टीवी की मशहूर अभिनेत्री महक चहल में अश्मित पटेल के साथ सगाई की थी परंतु इसके बाद साल 2020 में इन दोनों की राहें अलग हो गईं। एक इंटरव्यू के दौरान महक चहल ने खुद यह बताया था कि दोनों ने आपसी सहमति से रास्ते अलग किए, क्योंकि अलग रहने में ही वह खुशी महसूस कर रहे थे।

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल एक डांस रियलिटी शो “नच बलिए” में बतौर पार्टनर दिखाई दिए थे। शो के मंच पर ही इन दोनों ने सगाई कर ली थी। बाद में उपेन पटेल ने कुछ ट्वीट्स शेयर करते हुए यह दावा किया था कि करिश्मा उनके साथ विक्टिम कार्ड प्ले कर रही है। इसके बाद करिश्मा ने उपेन पटेल के साथ ब्रेकअप की बात की पुष्टि की थी।

चारू असोपा और नीरज मालवीय

आपको बता दें कि साल 2016 में चारू आसोपा और नीरज ने सगाई की थी परंतु नवंबर 2017 से इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन शुरू हो गई थी, जिसके बाद यह अलग हो गए।

करण सिंह ग्रोवर और बरखा विशिष्ट

करण और बरखा ने साल 2004 में सगाई की थी। इन दोनों की मुलाकात डेब्यू शो “कितनी मस्त है जिंदगी” के दौरान हुई थी परंतु साल 2006 में यह एक-दूसरे से अलग हो गए। आपको बता दें कि अब अभिनेता करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु के साथ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री बरखा अपने पति इंद्रनील सेनगुप्ता के साथ काफी खुश नजर आती हैं।

रतन राजपूत और अभिनव शर्मा

आपको बता दें कि रतन राजपूत रियलिटी शो “रतन का रिश्ता” में अभिनव शर्मा के साथ सगाई करती हुई नजर आई थीं। इस स्वयंवर में अभिनव विजेता रहे थे और दोनों ने सगाई कर ली थी। परंतु इसके बाद में यह दोनों कम्पैटिबल इशूज की वजह से एक-दूसरे से अलग हो गए।

Related Articles

Back to top button