धार्मिक

Rashifal 29 June 2021: आज इन 4 राशियों की खुशियों से भरेगी झोली, मेहनत लाएगी रंग, होगा धनलाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 29 June 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 29 जून 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को किसी मीटिंग के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए थोड़ा ध्यान दीजिए। रचनात्मक कार्यो में सफलता हासिल होगी। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको सफलता के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति की मदद से कामकाज में बेहतरीन फायदा मिलेगा। दोस्तों और परिवार के लोगों से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, आपको अच्छी सफलता देखने को मिल सकती है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी सामान्य रूप से व्यतीत होगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। धन से संबंधित मामलों में आपको काफी सावधान रहना होगा। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। अचानक आमदनी के अवसर हाथ लग सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी रिश्तेदार के साथ फोन पर बातचीत हो सकती है। बातचीत के दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने होंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चल रहे मनमुटाव दूर हो सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसकी वजह से कामकाज में अच्छा फायदा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। खास लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज मानसिक चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। फिजूलखर्ची अधिक रहेगी, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अनजान लोगों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आप अपने परिवार के लिए कुछ करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों का आज का दिन शुभ रहेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन फायदेमंद रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपका मन शांत रहेगा। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी शानदार रहेगी। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। आपके मन में नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके अनुसार अगर आप कार्य करेंगे तो आपको पूरा-पूरा फायदा प्राप्त होगा। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कठिन परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम हो सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होने की संभावना है। यदि कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। छात्रों को करियर संबंधित कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके चेहरे पर खुशी साफ-साफ नजर आ रही है। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिला सकता है। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। आपके द्वारा किए गए प्रयास का उचित फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा, आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

Related Articles

Back to top button