समाचार

राम रहीम की चिट्ठी जेल से हुई वायरल, जिसे पढ़ आपको भी पता चल जाएगी सच्चाई, जानिए क्या लिखा है?

मौजूदा समय में गुरमीत राम रहीम सिंह देश के विवादित नामों में से एक है। यह डेरा सच्चा सौदा नाम की एक संस्था चलाते हैं, जिसकी सहायता से कई तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजन करने का काम किया जाता है परंतु इन सबके बावजूद भी इनका नाम कई तरह के क्रिमिनल केसों में भी फंसा हुआ है। गुरमीत राम रहीम सिंह पर बलात्कार तथा यौन शोषण का आरोप लग चुका है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख, बलात्कार और मर्डर के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसके बारे में यह बताया जा रहा है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के द्वारा सुनारिया जेल रोहतक से अपनी मां और समर्थकों के नाम यह चिट्ठी लिखी गई है। इस चिट्ठी पर देखा जा सकता है कि जेलर की मोहर भी नजर आ रही है। इस चिट्ठी को पढ़ने के बाद हर कोई सवाल खड़ा कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 जनवरी को गुरमीत राम रहीम सिंह ने यह चिट्ठी लिखी थी जिसको 25 जनवरी को जेल से जारी किया गया था। बता दें कि डेरे के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह की जयंती पर आयोजित नाम चर्चा के दौरान यह चिट्ठी संगत को पढ़कर सुनाई गई थी। इससे पहले 23 मई और 28 जुलाई 2020 को भी उन्होंने अपनी मां और संगत के नाम चिट्ठी लिखी थी।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख, गुरमीत राम रहीम ने इस चिट्ठी में यह लिखा है कि अगर ईश्वर ने चाहा तो मैं जल्द आऊंगा और अपनी मां का इलाज कराऊंगा। उन्होंने इस चिट्ठी में यह लिखा है कि जब मैं अपनी मां से अस्पताल में मिलने आया था तो उनकी तबीयत गंभीर थी लेकिन मुझसे मिलने के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। गुरमीत राम रहीम सिंह ने जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए एक मुहिम को भी शुरू करने का निर्देश डेरा श्रद्धालुओं को दिया है और हम दो हमारे दो या फिर हम दो हमारे एक की मुहिम शुरू करने पर डेरा श्रद्धालुओं ने भी अपनी अपनी सहमति जताई है।

वहीं दूसरी तरफ चिट्ठी को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं क्योंकि राम रहीम को बीमारी, आशीर्वाद जैसे शब्द नहीं लिखने आते हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।

आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम सिंह साध्वी यौन शोषण मामले और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। राम रहीम को एक मामले में 20 वर्ष की सजा सुनाई गई है। वहीं दूसरे मामले में उनको उम्र कैद दिया गया है। राम रहीम तीन साल से जेल में बंद हैं और उनके बिना ही अब डेरे में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

गुरमीत राम रहीम पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं,जिसमे से बलात्कार से लेकर हत्या तक के आरोप सम्मिलित है। साल 2014 में डेरा सच्चा सौदा पर उन्हें 400 लोगों ने यह आरोप लगाया था कि उन्हें यहां पर नपुंसक बना दिया गया है और इसी वर्ष यह भी आरोप लगाया गया था कि गुरमीत सिंह राम रहीम अपने आश्रम में अपने अनुयायियों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। बताते चलें कि शाह सतनाम सिंह के 102वें जयंती पर शाह सतनाम जी धाम सिरसा में नाम चर्चा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हनीप्रीत इंसा, राम रहीम की पत्नी, दोनों बेटियां, दोनों दामाद और बेटा और बहू भी शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button