धार्मिक

गणपति पूजा के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां अन्यथा हो सकता है धन का भारी नुकसान

भगवान गणेश जी को सभी देवी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना गया है। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना का सबसे विशेष दिन होता है। इस दिन लोग भगवान गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा करके इनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति के ऊपर भगवान गणेश जी की कृपा दृष्टि हो तो उस व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

बुधवार के दिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो व्रत करते हैं और मंदिर में जाकर भगवान गणपति जी के दर्शन करते हैं। इसके अलावा घर पर भी लोग भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना करते हैं। प्रथम पूजनीय भगवान गणेश जी की हर शुभ अवसर पर सबसे पहले पूजा होती है।

गणेश जी को संकट दूर करने वाला देवता माना गया है। अगर कोई व्यक्ति गणेश जी को प्रसन्न करने में सफल हो जाता है तो व्यक्ति के जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं और भगवान जीवन को खुशहाल बनाते हैं परंतु अगर भगवान गणेश जी की पूजा में कोई भी गलती हो जाए तो इसके कारण बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो गणपति पूजा के दौरान आप भूल कर भी मत कीजिए।

गणपति पूजा के दौरान नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

1. अगर आपने अपने घर के मंदिर के अंदर भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर रखी है तो ऐसे में आप जब तक गणेश जी की दूसरी प्रतिमा मत रखिए जब तक आप पहली प्रतिमा का विसर्जन ना कर दें क्योंकि एक से ज्यादा गणेश जी की प्रतिमा घर के मंदिर में होना शुभ नहीं होता है।

2. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि भगवान गणेश जी की प्रतिमा को मंदिर में इस प्रकार से रखिए कि कहीं से भी उनकी पीठ नजर ना आए क्योंकि भगवान गणेश जी की पीठ के दर्शन करने से घर में निर्धनता आने लगती है।

3. भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान आप भूलकर भी तुलसी अर्पित मत कीजिए अन्यथा इसकी वजह से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। भगवान गणेश जी की पूजा में दूर्वा अर्पित करें क्योकि ये गणेश जी को प्रिय है।

4. भगवान गणेश जी की पूजा में लाल रंग के वस्त्र धारण करके बैठना चाहिए परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कभी भी आप गणपति पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े ना पहनें और ना ही कभी भी पूजा में काले रंग का इस्तेमाल कीजिए।

5. भगवान गणेश जी की अलग-अलग मूर्तियों का भी अपने आप में एक अलग ही महत्व बताया गया है। भगवान गणेश जी की अलग-अलग मूर्तियां व्यक्ति के लिए शुभ-अशुभ मानी गई हैं। आप अपने घर के अंदर भगवान गणेश जी की ऐसी प्रतिमा स्थापित कीजिए जिसमें उनकी सूंड बायीं तरफ हो। यह बहुत ही शुभ मानी जाती है।

उपरोक्त आपको गणपति पूजा के दौरान कौन-कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए इसके बारे में जानकारी दी गई है। इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button