बॉलीवुड

इन क्रिकेटर्स की बहनें खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती हैं मात, आप भी देखिए तस्वीरें

ज्यादातर सभी लोगों को इस बात का जरूर पता होगा कि भारत में क्रिकेट का खेल कई वर्षों से खेला जा रहा है। यह एक काफी प्रसिद्ध तथा रोमांचक खेल है। छोटे बच्चे ज्यादातर इस खेल को बेहद पसंद करते हैं। भारत में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले खेलों में क्रिकेट सबसे अधिक प्रसिद्ध है। लोगों के बीच क्रिकेट की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि इस खेल को देखने के लिए दर्शकों की जितनी भीड़ स्टेडियम में जाती है, उतनी शायद ही किसी दूसरे खेल में जाती है। भारतीय क्रिकेट से बहुत प्यार करते हैं, इसके अलावा क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को भी बहुत प्यार देते हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का झंडा ऊंचा किया है। आप सभी लोगों ने भारतीय क्रिकेटर को मैदान में खेलते हुए तो देखा ही होगा। यह अपनी सामने वाली टीम के पसीने छुड़ा देते हैं। भारतीय क्रिकेट के सभी खिलाड़ी दुनियाभर में काफी मशहूर हैं परंतु उनकी फैमिली भी मैदान के बाहर खूब पॉपुलर रहती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ भारतीय क्रिकेटर की बहनों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कम नहीं लगती हैं।

गौतम गंभीर की बहन

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर को भला कौन नहीं जानता। आपको बता दें कि हाल ही में लोकसभा चुनाव से पहले यह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में गौतम गंभीर ने भाजपा ज्वाइन की। आपको बता दें कि गौतम गंभीर की बहन का नाम एकता है जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। यह बेहद स्टाइलिश भी हैं। गौतम गंभीर अपनी बहन से बहुत प्यार करते हैं। एकता की शादी में शामिल होने के लिए गौतम गंभीर ने साल 2009 में इंग्लैंड के दौरे पर जाने से भी इंकार कर दिया था।

ऋषभ पंत की बहन

भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाने वाले ऋषभ पंत अपनी बहन साक्षी पंत से बहुत प्यार करते हैं। उनकी बहन दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। आपको बता दें कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की खूबसूरती के चर्चे अक्सर होते रहते हैं और सोशल मीडिया पर भी साक्षी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। यह अपनी तस्वीरें फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। लोगों को भी उनकी तस्वीरें बहुत पसंद आती है।

शिखर धवन की बहन

शिखर धवन की बहन का नाम श्रेष्ठा धवन है जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। आपको बता दें कि श्रेष्ठा दिल्ली में रहती हैं और वह कभी कभार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।

दीपक चाहर की बहन

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दीपक चाहर की बहन का नाम मालती चाहर है जो दिखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी मालती चाहर की खूबसूरती के आगे फेल हैं। मालती सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी खूबसूरत तस्वीरें भी खूब वायरल होती रहती है।

विराट कोहली की बहन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा से ही मीडिया में सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। विराट कोहली क्रिकेट के मैदान में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हैं, जिसके फैंस दीवाने हो चुके हैं। विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के मजबूत खिलाड़ियों में से एक हैं। अगर हम विराट की बहन की बात करें तो उनकी बहन खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की किसी भी अभिनेत्री से कम नहीं है। पिताजी की मृत्यु के पश्चात विराट कोहली और भावना ज्यादा क्लोज हो गए और इन दोनों के बीच तालमेल भी बेहद शानदार है। विराट कोहली अपनी बहन से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।

Related Articles

Back to top button