बॉलीवुड

बचपन के दिनों को याद कर भावुक हुई भारत सिंह,कहा- कभी नहीं मिला पिता-भाई का प्यार, यूं छलका दर्द

छोटे पर्दे की कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह आज किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। जब भी भारती सिंह टीवी पर नजर आती हैं तो वह अपनी शानदार कॉमेडी से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। भारती सिंह टेलीविजन दुनिया का एक जाना माना चेहरा है, जो अपनी कॉमेडी के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। एक प्रतियोगी अपने करियर की शुरुआत करने वाली भारती सिंह आज एक होस्ट और जज के रूप में भी कार्य करती हैं। मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक साधारण सी लड़की ने इस ऊंचाई को हासिल करने के लिए अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है।

भारती सिंह ने अपनी मेहनत के बलबूते टीवी इंडस्ट्री में एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। आज उनका नाम भारत के मशहूर कॉमेडियन में गिना जाता है। आप सभी लोग भारती सिंह को पर्दे पर हमेशा हंसते और हंसाते हुए देखते होंगे परंतु उनके हंसते चेहरे के पीछे बहुत दर्द छुपा हुआ है। भारती सिंह ने एक पॉडकास्ट के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है और अपने बारे में बताते हुए भारती बहुत ज्यादा इमोशनल हो गईं।

दरअसल, भारती मनीष पॉल के पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं और उन्होंने उसी दौरान अपने जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी चीजों का खुलासा किया। भारती सिंह ने बताया कि मेरी जिंदगी में केवल मेरी माँ ही थी, पिता नहीं थी। उन्होंने बताया कि जब उनकी उम्र दो साल की थी तो उनके पिता का निधन हो गया था। उन्होंने अपने पिता को देखा तक नहीं था और ना ही उनके घर में उनके पिताजी की कोई तस्वीर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul)

भारती सिंह ने आगे बताया कि “मैं उनकी कोई तस्वीर घर में लगाने नहीं देती। मेरी बहन और भाई को पिता का प्यार मिला है लेकिन मुझे नहीं। भारती सिंह ने बताया कि मुझे तो अपने भाई का भी प्यार नहीं मिला क्योंकि सब अपने-अपने काम में बिजी थे। अब शादी के बाद जब मुझे अपने पति हर्ष का प्यार मिला तो समझ आता है कि कोई लड़का आपकी केयर करता है ना तो कैसा करता है।

आपको बता दें कि भारती सिंह ने अपने जीवन में काफी संघर्षों का सामना किया है और हर परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया है। अगर भारती के परिवार की बात की जाए तो उनके बड़े भाई धीरज सिंह अमृतसर में जनरल स्टोर चलाते हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन पिंकी राजपूत भी अमृतसर में ही सेटल हो चुकी हैं और अब भारती सिंह भी शादी करके सेटल हो गईं हैं।

भारती सिंह ने लाफ्टर चैलेंज के सीजन 4 से कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा था, जिसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाइट बचाओ जैसे कॉमेडी शो में काम किया है। भारती सिंह की मुलाकात इसी दौरान हर्ष से हुई थी। भारती सिंह और हर्ष पहली मुलाकात के बाद एक अच्छे दोस्त बन गए और धीरे-धीरे इन दोनों में प्यार पनपने लगा और आखिर में साल 2017 में यह दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। आपको बता दें कि भारती हर्ष से 7 साल उम्र में बड़ी हैं।

Related Articles

Back to top button