फेन्स ने दिव्यांका त्रिपाठी को दिया करण जोहर की मंडली और ड्रग्स से दूर रहने की सलाह, मिला यह जवाब
सीरियल “बनू मैं तेरी दुल्हन” में लीड किरदार निभाकर घर घर का नाम बनी टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मुंबई तक का सफर तय करने वाली यह एक्ट्रेस टीवी सीरियल्स के साथ कमर्शियल ऐड में भी दिखाई दे चुकी है। दिव्यांका एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। यहां तक कि दिव्यांका अपने फैंस के कॉमेंट्स का रिप्लाई भी करती है। उनकी हाजिरजवाबी भी लोगों को बहुत पसंद आती हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक सलाह दी। यूजर ने उन्हें ड्रग्स और करण जौहर से दूर रहने के लिए कहा। दिव्यांका ने बहुत अनोखे अंदाज में अपने फैन कि इस बात का जवाब दिया। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ड्रग्स के चक्कर से दूर रहने की दी सलाह
मेरा आशिर्वाद तुम्हारे साथ है,दिव्यांका!
अच्छी अच्छी फिल्में करो और ड्रग्स के चक्कर में मत पड़ना।करण जौहर के पास तो भूल के भी मत जाना।??? https://t.co/ZfglSlocAx— jkjain (@indorempindia) October 12, 2020
दिव्यांका त्रिपाठी के एक फैन ने उनके लिए अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें ड्रग्स और करण जौहर से दूर रहने के लिए कहा। यूजर ने अपनी ट्वीट में लिखा कि, उसका आशीर्वाद दिव्यांका के साथ है। आगे सलाह देते हुए यूजर ने लिखा कि, अच्छी-अच्छी फिल्में करो और ड्रग्स के चक्कर में मत पड़ना और करण जौहर के पास तो भूल के भी मत जाना। अपने फैन की यह एडवाइज दिव्यांका को पसंद अाई और उन्होने उसे जवाब देते हुए लिखा कि, ‘यह बात उन्हे बहुत अच्छी लगी, दिल से धन्यवाद।
यह बात बहुत अच्छी लगी. दिल से धन्यवाद ?
आज कल सब अमूमन तौर पर दूसरों को बिना वजह गलत ही मान के चलते हैं. कलाकार कितने भी मजबूत दिखें, दिल तो दुखता है.
जिस रोज़ से पिताजी इस शहर के हवाले कर भोपाल गए, प्रयास यही है कि उन का सर फ़ख़्र से ऊँचा रहे!
यह कमल कीचड में भी कमल ही रहेगा. https://t.co/HbVemj83UU— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) October 12, 2020
आज कल सब अमूमन तौर पर दूसरों को बिना वजह गलत ही मान के चलते हैं। कलाकार कितने भी मजबूत दिखें, दिल तो दुखता है। आगे दिव्यांका ने बताया कि, जिस रोज से उनके पिताजी उन्हे इस शहर के हवाले कर भोपाल गए, तब से उनका प्रयास यही है कि उनका सिर फख्र से ऊंचा रहे। यह कमल कीचड़ में भी कमल ही रहेगा। दिव्यांका कि ये हाजिरजवाबी उनके फैंस को बहुत पसंद अाई। वहीं यूजर्स लगातार उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
सीरियल के को-स्टार से की है शादी
दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला का किरदार निभाया था। इस किरदार के बाद वह इशी मां के नाम से फेमस हो गई थी। सीरियल में दिव्यांका के साथ करण पटेल भी मुख्य भूमिका में थे। यह सीरियल एक समय पर टीआरपी में नंबर वन था। दिव्यांका ने अपनी इसी सीरियल के को-स्टार और बॉयफ्रेंड विवेक दाहिया से साल 2016 में शादी की। दिव्यांका की शादी और उनके होमटाउन भोपाल में हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। दिव्यांका और विवेक शादी के बाद नच बलिए में भी नजर आए थे। दोनों की जोड़ी नच बलिए में सबसे फेमस थी और उन्होंने नच बलिए का वह सीजन भी जीत लिया।