धार्मिक

Rashifal 3 July 2021: आज इन 6 राशियों को मिलेगा धन लाभ, तरक्की के खुलेंगे रास्ते, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 3 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 3 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों की मदद से आपके रुके काम पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। तरक्की के मार्ग प्राप्त हो सकते हैं। खास लोगों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। व्यापार में लाभ के कई मौके हाथ लग सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। पैसे का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा नुकसान होने की आशंका है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। ऑफिस में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहना होगा। माता-पिता कि सेहत खराब हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होने वाला है। मन में चल रही परेशानी दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। मन में खुशी बनी रहेगी। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से हर्षवर्धन समाचार मिलने की संभावना है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। ससुराल पक्ष से मतभेद खत्म हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। कारोबार में सुधार हो सकता है। अचानक किसी काम से आपको मन मुताबिक फायदा मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। महान लोगों से जान पहचान होगी। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की वजह से घरेलू वातावरण खुशहाल रहेगा। सांसारिक सुख भोगो के साधनों में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है, वेतन में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में प्रयास सफल रहेंगे। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। कहीं से शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। दोस्तों के साथ कहासुनी होने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहने वाला है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कामकाज की कठिनाइयां कुछ कम हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी लोग आपके साथ खड़े नजर आएंगे। अगर आप किसी को पैसा उधार दे रहे हो तो सोच-विचार जरूर करें क्योंकि धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। उधार दिया गया पैसा वापस लेने में ज्यादा कठिनाई हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। खास लोगों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। सरकारी कामकाज में लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। आमदनी के नए-नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाई गई नई पहचान फायदेमंद साबित हो सकती है। समय का लाभ उठाए तो आपके घर में खुशी आएगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। किस्मत के सहारे आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे, जिससे आपके मन को बेहद ज्यादा खुशी मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज भाग्य की कृपा से आपको उत्तम संपत्ति प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको बढ़िया फायदा मिलने वाला है।

Related Articles

Back to top button