बॉलीवुड

कभी मोटापे का लोग बनाते थे मजाक, मेहनत से कमाया नाम, आज इतने करोड़ की मालकिन हैं भारती सिंह

अगर जिंदगी में सफल होना है तो इसके लिए संघर्ष करना पड़ेगा। अगर व्यक्ति संघर्ष दिल और पूरी ईमानदारी से करता है तो वह अपने जीवन में कामयाब जरूर होता है और इस बात की सबसे बड़ी मिसाल मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हैं, जिनको कॉमेडी क्वीन भी कहा जाता है। आज भारती सिंह किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। दुनिया भर के लोग भारती सिंह को अच्छी तरह से जानते हैं।

आज जो मुकाम भारती सिंह में हासिल किया है वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना किया है। अमृतसर में जन्मी भारती ने अपनी मेहनत और टैलेंट के बलबूते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक अच्छी खासी जगह बनाई है। मौजूदा समय में यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉमेडियन में से एक हैं।

आपको बता दें कि भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 में अमृतसर में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई वहीं से की है। भारती सिंह जब भी स्टेज पर आतीं हैं तो सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देती हैं। भारती सिंह कई कॉमेडी शो में नजर आ चुकी हैं और यह रियलिटी शो में भी काम कर चुकीं हैं। भारती सिंह जब 2 साल की थीं तभी उनके पिताजी का निधन हो गया था, जिसके बाद बच्चों की जिम्मेदारी उनकी मां पर आ गई थी। एक समय ऐसा था जब भारती सिंह की मां फैक्ट्री में काम करके अपने घर का गुजारा चलाया करती थीं। कभी-कभी तो ऐसा भी होता था कि एक वक्त की रोटी मिलना भी काफी मुश्किल हो जाता था।

भारती सिंह के घर की आर्थिक आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब थी। भारती सिंह की मां कमला सिंह के साथ-साथ भारती का जीवन भी बहुत संघर्ष से भरा रहा है परंतु आज भारती सिंह के पास किसी चीज की कमी नहीं है। उनके पास महंगी महंगी गाड़ियां जैसे ऑडी, मर्सिडीज़ बेंज जीएलसी 350 सीडीआई है और वह हर महीने अच्छी खासी मोटी कमाई करती हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारती सिंह की नेट वर्थ 22 करोड़ रुपए है और भारती शो होस्ट करने के लिए एक एपिसोड के 6 से 7 लाख रूपए फीस लेती हैं। महीने की इनकम 25 लाख से ज्यादा है और सालाना की बात की जाए तो 3 करोड़ से अधिक इनकी सालाना की कमाई है।

आपको बता दें कि कभी लोग मोटापे को लेकर भारती सिंह का मजाक बनाते थे परंतु आज उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है। सभी लोग भारती सिंह की बेहतरीन कॉमेडी से बेहद प्रभावित हैं और लोग उनसे प्यार भी करते हैं। इन सबके अलावा भारतीय सिंह कई पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म “खिलाड़ी 786” और “सनम रे” में भी काम किया है।

बता दें कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सबसे पहले एक राष्ट्रीय रैंक की तीरंदाज और पिस्टल शूटर से की थी। अगर हम भारती सिंह की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने हर्ष लिंबाचिया से साल 2017 में शादी की थी। कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इन दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से विवाह किया था।

भारती सिंह का जीवन विवादों में भी घिरा है। आपको बता दें कि भारती और हर्ष के घर में हुई छापेमारी के दौरान उनके घर में से ड्रग्स की मात्रा पाई गई थी, जिसके बाद NCB ने उनसे पूछताछ की, जहां पर दोनों ने ही ड्रग्स लेने की बात को स्वीकार किया था। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन कुछ दिन के बाद यह दोनों जमानत पर रिहा हो गए थे।

Related Articles

Back to top button