बॉलीवुड

जिस बॉयफ्रेंड के लिए नोरा फतेही ने छोड़ दिया था घरबार, उसी ने कर दी थी एक्ट्रेस की इतनी बुरी हालत

अपने डांस की बदौलत नोरा फतेही ने युवा दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है। उनका डांस इतना लाजवाब है कि पूरी दुनिया इस पर फिदा हुई जा रही है। हाल ही में इंडियाज बेस्ट डांसर में वे जज के तौर पर नजर आ रही थीं। उन्हें यहां देखकर हर कोई बहुत खुश नजर आ रहा था। हालांकि, जब वे इस शो से जा रही थीं तो उनके प्रशंसकों में मायूसी भी देखी गई। नोरा फतेही के फैंस चाह रहे थे कि वे लगातार इस शो में बनी रहें।

दरअसल, मलाइका जो कि इस शो में बतौर जज नजर आती हैं, उनके कुछ समय के लिए शो से बाहर रहने के दौरान नोरा फतेही उनकी जगह पर इस शो में जज की भूमिका निभाने के लिए आई हुई थीं। ऐसे में जब मलाइका की शो मे वापसी हो गई तो नोरा फतेही को शो से बाहर जाना पड़ा।

गर्मी सॉन्ग वाला डांस

कई बॉलीवुड फिल्मों में नोरा फतेही ने अपने डांस का लोहा मनवाया है। जिस तरीके से नोरा फतेही डांस करती हैं, उनके स्टेप्स को लाखों की तादाद में आज युवाओं ने फॉलो करना शुरू कर दिया है। पिछले साल फिल्म स्ट्रीट डांसर रिलीज हुई थी, जिसमें भी गर्मी सॉन्ग में नोरा फतेही का डांस देखते ही बन रहा था। इसके लिए उनकी जमकर तारीफ भी हुई थी।

जिस चीज के लिए नोरा फतेही को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, वह है दिलबर सॉन्ग। नोरा फतेही की खूबसूरती और उनकी अदा भी देखते ही बनती है। इसी तरीके से उनका डांस भी बड़ा ही खूबसूरत है। यही वजह है कि उनके डांस को देखकर आज पूरी दुनिया उनकी कायल हो गई है

प्यार में जब मिला धोखा

जिस नोरा फतेही पर आज दुनिया जान छिड़क रही है, इसी नोरा फतेही ने कभी किसी को अपनी जान बना लिया था। एक आदमी से उन्हें इतना प्यार हो गया था कि वे उसके बिना जीने की कल्पना तक नहीं करती थीं, मगर इस व्यक्ति ने उनके प्यार को नहीं समझा और उन्हें ऐसा धोखा दिया कि उसके बाद न केवल नोरा फतेही पूरी तरीके से टूट गईं, बल्कि दोबारा प्यार न करने की उन्होंने कसम ही खा ली। इसी वजह से 27 साल की होने के बाद भी नोरा फतेही अब तक सिंगल ही जिंदगी गुजार रही हैं।

इनसे हुआ था प्यार

दरअसल, नोरा फतेही अभिनेता अंगद बेदी से प्यार करती थीं। बताया जाता है कि अंगद बेदी को भी उनसे बहुत प्यार था। लगभग तीन वर्षों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। फिर भी किसी को नहीं मालूम कि किन परिस्थितियों में अचानक से अंगद बेदी ने बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया को अपनी जीवनसंगिनी बना लिया।

नोरा फतेही को जब इसका पता चला तो उनका तो दिल ही टूट गया। कहा जाता है कि नोरा के परिवार को अंगद और उनका रिश्ता पसंद नहीं था, इसके बावजूद परिवार की परवाह न करते हुए नोरा ने अंगद का साथ दिया था।

नोरा फतेही को जो अंगद बेदी से धोखा मिला, इसके बाद से तो उन्होंने ठान लिया कि अब वे अपनी जिंदगी में और किसी को नहीं आने देंगी। नोरा फतेही अभी भी सिंगल जरूर हैं, लेकिन वे अपनी जिंदगी में खुश नजर आती हैं। सोशल मीडिया में बेहद सक्रिय रहने वालीं नोरा फतेही हमेशा ही तस्वीरें और वीडियोज यहां पोस्ट करती हुईं दिख जाती हैं।

ये भी पढ़ें नोरा फतेही को गलत जगह किया था टच, अब सफाई देते हुए टेरेंस लुईस बोले- मुझे लाइफ में महिलाओं की..

Related Articles

Back to top button