बॉलीवुड

हार्दिक पांड्या से लेकर विनोद कांबली तक बिना शादी के ही पिता बन चुके हैं ये 5 मशहूर क्रिकेटर

हर किसी इंसान का सपना होता है कि वह शादी के बाद बच्चे के माता-पिता बने। वैसे देखा जाए तो बच्चों का सुख क्या होता है एक माता-पिता से ज्यादा कोई नहीं जान सकता है। जब किसी के घर नन्हा मेहमान आता है तो उस घर के लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है। सबसे ज्यादा खुश माता-पिता होते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनको पिता का सुख शादी से पहले ही मिल गया। जी हां, ऐसे कई मशहूर क्रिकेटर हैं जो बिना शादी किए ही पिता बन चुके हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किन-किन क्रिकेटर्स का नाम शामिल है।

हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने बहुत ही जल्द क्रिकेट के खेल में अच्छा खासा नाम कमा लिया है। हार्दिक पांड्या भारतीय टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सर्बिया की मॉडल और बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविक से सगाई की है, जिसके कुछ महीने बाद ही हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की कि वह बहुत ही जल्द पिता बनने वाले हैं। 30 जुलाई 2020 को हार्दिक पांड्या बेटी के पिता बन गए थे।

जो रुट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बेहद शानदार बल्लेबाजों की लिस्ट में एक नाम जो रुट का भी शामिल है। जो रुट की गिनती दुनिया के आला दर्जे के बल्लेबाजों में की जाती है। आपको बता दें कि जो रुट ने अपनी गर्लफ्रेंड कैरी कॉट्रेल के साथ शादी की थी परंतु कई दिनों तक यह दोनों रिश्ते में रहने के बाद साल 2017 में उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था और इन दोनों ने शादी 2018 में की थी। जो रुट भी शादी से पहले पिता बन चुके हैं।

सर विवियन रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के सबसे मशहूर और दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स को तो आप अच्छी तरह जानते ही हैं। एक समय पहले विवियन और अभिनेत्री नीना गुप्ता का अफेयर खूब सुर्खियों में छाया रहा था। आपको बता दें कि अभिनेत्री नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स की बेटी की मां बनी जिनका नाम मसाबा है। नीना और विवियन ने कभी भी शादी नहीं की थी।

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और यह बाएं हाथ के लेग स्पिन गेंदबाज भी हैं। उन्होंने बिना कोई फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले ही नेशनल टीम में अपनी जगह बनाई है। आपको बता दें कि साल 2015 में डेविड वॉर्नर ने मशहूर मॉडल कैंडिस फालजन से विवाह किया था लेकिन वॉर्नर भी शादी से पहले ही पिता बन चुके थे। साल 2014 में कैंडिस फालजन ने डेविड वॉर्नर की पहली संतान को जन्म दिया था।

विनोद कांबली

क्रिकेटर विनोद कांबली ने सबसे पहले नोएला लैविस से शादी रचाई थी परंतु इन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और बाद में इन दोनों ने तलाक ले लिया जिसके बाद विनोद कांबली एक फैशन मॉडल आंद्रया हैविट के साथ रिश्ते में आ गए थे। विनोद कांबली और आंद्रया हैविट के बीच काफी लंबा अफेयर चला और इसी दौरान साल 2010 में आंद्रया हैविट विनोद कांबली के बच्चे की मां बन गई थीं। बेटे के जन्म के बाद साल 2014 में इन दोनों ने शादी रचाई थी।

Related Articles

Back to top button