धार्मिक

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 8 राशियों पर बरसेगी माता रानी की कृपा, सुख संपदा से भर देंगी घर

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। काम के सिलसिले में इस सप्ताह आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने रिश्तेदारों के साथ टकराव पैदा कर सकते हैं। व्यापार भी उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेगा। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखी होगा। शिक्षा के क्षेत्र में दिक्कतें आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना इस हफ्ते आपको करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मानसम्मान में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आँखें और पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस हफ्ते आप अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। किसी अनचाही यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेंगे। व्यापारिक लेन-देन में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिये अपने साथी से खुलकर बात करें।

करियर के विषय में : जो लोग लंबे समय से किसी संस्था से जुड़े हैं उनकी पदोन्नति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : छोटी-मोटी बीमारियां इस सप्ताह आपको परेशान कर सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। बेकार की बातों में उलझने से काम अटक सकता है। साहित्य और कला में रुचि रहेगी। महिला मित्रों से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आप अपने काम की उन्नति को लेकर बहुत उत्साहित रहेंगे। पिता से संबंध तनावपूर्ण हो सकता है, अत: सोच-विचार कर बोलें। वैवाहिक संबंधों के संदर्भ में चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी।

प्यार के विषय में : अपने जीवनसाथी को कोई अच्छा सा गिफ्ट देकर आप उन्हें खुश कर सकते हैं।

करियर के विषय में : सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको लाभ प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत को लेकर लापरवाही न करें वरना कोई बड़ा रोग हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यापारिक रूप से आप सफल होंगे और कोई नया सौदा आपके हाथ लग सकता है। किसी भी वित्तीय निर्णय को अपने दम पर लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि दूसरों के प्रभाव में अपनी मेहनत की कमाई खर्च करना ठीक नहीं। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। ससुराल के लोगों से मिलेंगे। अचानक धन की आमद आपको खुश करेगी। अपने से उच्च अधिकारी को नाराज करने से बचें।

प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़ों के लिए यह अच्छा सप्ताह रहेगा। आपके संबंध मजबूत और स्थायी बनेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकता है इसलिये संभलकर रहें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सर्दी जुकाम या सिर दर्द महसूस कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस हफ्ते लाभ के मौका हाथ आएंगे। आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। आप अपने काम को सही से अंजाम नहीं दे पाएंगे, जिससे आपको कुछ तकलीफ हो सकती है लेकिन आपके परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। विवेक से काम करें। धार्मिक कार्यों पर बड़ी राशि खर्च हो सकती है। मौद्रिक लाभ के लिए यह एक हफ्ता अच्छा होगा।

प्यार के विषय में : रिश्ते को अच्छा बनाने के लिए अनुकूल सप्ताह है। पार्टनर को सरप्राइज दे सकते है।

करियर के विषय में : यदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस सप्ताह कुछ उतार चढ़ाव आ सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : जो लोग 50 की उम्र पार कर चुके हैं उन्हें सांस और छाती से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस हफ्ते व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे लाभ हासिल होंगे। आप अपनी किस्मत के भरोसे ना बैठे मेहनत करें। आप अपनी मेहनत से अवसरों के नए द्वार खोल सकते हैं। भाग्य में उतार-चढ़ाव रहेगा जिससे कुछ काम बनेंगे और कुछ काम बिगड़ेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। अपने से उच्च पद पर बैठे लोगों का समर्थन मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध में आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा, किसी बात से साथी नाराज हो सकता है।

करियर के विषय में : गलत निर्णय लेकर बाद में पछता सकते हैं। नये कोर्स के लिए अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करें।

हेल्थ के विषय में : सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी परेशानियां कुछ जातकों को सता सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपका मन कुछ अधिक ही व्यग्र हो सकता है। बुद्धि, वाणी और चतुराई से आप स्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह काफी शानदार रहेगा। आप अपने कठिन मेहनत पर यकीन करें। आप अपनी सुख-सुविधाओं और भौतिक सुख में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। बहुत जल्द आपको मनचाहा सफलता हासिल होगी।

प्यार के विषय में : आपके निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए सप्ताह काफी अनुकूल रहेगा।

करियर के विषय में : करियर की दृष्टि से देखा जाए तो यह सप्ताह आपके लिये कई संभावनाएं लेकर आएगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत में भी उतार-चढ़ाव होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले अपनी सफलता को सिर पर ना चढ़ने दे। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य रहेंगे। आपके लिए अनुकूल परिस्थितियाँ होंगी जिनसे आपको लाभ प्राप्त करना संभव होगा। व्यापार में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ की प्रबल संभावना है। आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। यह आपकी भलाई के लिए सबसे अच्छा होगा।

प्यार के विषय में : अपने घर की बातों को अपने लवमेट के साथ शेयर न करें नहीं तो वो आपको लेकर गलत राय बना सकते हैं।

करियर के विषय में : जमीन और प्रॉपर्टी में धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैसों को लेकर आ रही परेशानी खत्म होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी। दिनचर्या में योग को जगह दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। यात्रा के दौरान समस्या होने की संभावना होगी। आपका आचरण धार्मिक होगा और पूजा-पाठ में मन लगाएंगे। कार्यस्थल पर किसी से व्यर्थ का झगड़ा संभव है। छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा। कारोबारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहेगा। छात्र बेकार की चीजों में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें मिलेजुल परिणाम मिलेंगे। कुछ बातों को लेेकर मतभेद भी हो सकते हैं।

करियर के विषय में : आपके काम करने की गति अच्छी रहेगी जिसके कारण कार्यक्षेत्र में आपके नाम की चर्चा हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : जितना हो सके तरल पदार्थों का सेवन करें इससे आपके कई रोग दूर हो जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

वाणी को काबू में रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे फिर भी किसी बात को लेकर मन में असंतुष्टि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग अपनी सोच में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। अपने ससुराल वालों से आपका विवाद हो सकता है। आप भौतिक सुख-सुविधा, मनोरंजन एवं भोगविलास के लिए अधिक धन खर्च करेंगे।

प्यार के विषय में : जो जातक शादीशुदा हैं उन्हें अपने जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखना होगा।

करियर के विषय में : अपनी बौद्धिक क्षमता के दम पर आप कार्यक्षेत्र में हर मुश्किल का हल निकाल लेंगे।

हेल्थ के विषय में : कामकाज ज्यादा होने के कारण थकान महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मन अस्थिर रहेगा और किसी बात को लेकर आप उलझन में रहेंगे। आर्थिक मामलों में सप्ताह सामान्य रहेगा। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे। आप अपने कार्यस्थल पर एक लंबित कार्य पूरा करने में सक्षम होंगे जो आपके वरिष्ठों के सामने आपकी क्षमताओं को उजागर करेगा। आपके स्थान में परिवर्तन की संभावना होगी। कुछ अनावश्यक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव कपल के लिए सप्ताह अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।

करियर के विषय में : करियर के क्षेत्र में कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। तला-भुना और ठंडा भोजन खाने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले इस सप्ताह रिश्तों को समय दें। छोटे भाई-बहनों से और सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। किसी बात को लेकर आप मानसिक उलझन महसूस कर सकते हैं। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आप सुस्त बने रहेंगे इसलिए हो सकता है कि कुछ काम समय पर पूरे न हों और इससे आप व्यथित होंगे।

प्यार के विषय में : अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिये आपको अपने लवमेट से झूठ बोलना बंद करना होगा।

करियर के विषय में : व्यापार में आप कुछ नया करने वाले हैं तो इस सप्ताह रुक जाइए।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य पहले के मुकाबले अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव से जूझ रहे होंगे।

आपने साप्ताहिक राशिफल 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि में करें पान के पत्तों के ये टोटके, धन दौलत से भर जाएगी तिजोरी

Related Articles

Back to top button