धार्मिक

Rashifal 9 July 2021: ग्रह-नक्षत्र के शुभ असर से इन 4 राशियों को होगा धन लाभ, भाग्य रहेगा प्रबल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 9 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 9 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपका कामकाज प्रभावित होगा। अचानक व्यापार के सिलसिले में की यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। भाई बहनों की पूरी मदद मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। परिवार वालों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दोपहर को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन की सारी परेशानी दूर हो जाएगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी लक्ष्यों के ऊपर पूरा फोकस करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। महान पुरुषों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपने सभी रुके हुए काम को पूरा कर सकते हैं। संतान के दायित्व पूर्ति होगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर कंट्रोल रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने वाला है। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज में किए गए प्रयास लाभदायक सिद्ध होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। किसी पुराने निवेश का फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा। रुके हुए कामों पर फोकस करने की आवश्यकता है। मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहने वाला है। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिश्रित फलदाई रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शरीर में थकान महसूस हो सकती है। पैसों का लेनदेन करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा कहीं पर पैसा फंस सकता है। कोर्ट के मामलों से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म हो सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। पारिवारिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। बड़े भाई बहन आपकी पूरी मदद करेंगे। रुके हुए काम उनकी मदद से पूरे हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक तरक्की मिलेगी। आप अपनी पुरानी योजनाओं को सफल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कारोबार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके सभी कार्य किस्मत के सहारे पूरे होंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। खास लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी संपत्ति की खरीदारी करने का मन बना सकते हैं। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी शादीशुदा जिंदगी आनंददायक रहने वाली है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने में पिताजी की सहायता मिल सकती है। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुरानी चिंता से छुटकारा मिल सकता है। शाम के समय कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे घर-परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा।

Related Articles

Back to top button