संध्या बींदड़ी के ओडिसी डांस वीडियो में जीता फैंस का दिल, शेयर कर लिखा प्यारा सा मैसेज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों की तरह छोटे पर्दे के कलाकार भी काफी मशहूर हैं। टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर अच्छी खासी पहचान बनाई है। उन्ही टीवी कलाकारों में से एक अभिनेत्री दीपिका सिंह का भी नाम आता है। आप सभी लोग दीपिका सिंह के बारे में तो जानते ही हैं।
जी हां, वही दीपिका सिंह जिन्होंने टीवी के मशहूर धारावाहिक “दीया और बाती हम” में काम किया है। उन्होंने इसके साथ ही काम करके इस सीरियल को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इतना ही नहीं बल्कि इस सीरियल के माध्यम से दीपिका सिंह ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है।
दीपिका सिंह ने आज जो उपलब्धि हासिल की है उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगन है। मौजूदा समय में ज्यादातर सभी लोग दीपिका सिंह को “दीया और बाती हम” की संध्या के नाम से जानते हैं। दीपिका सिंह दीया और बाती हम में संध्या बींदड़ी के नाम से घर-घर में मशहूर हुई हैं और यह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
दीपिका सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और डांस वीडियोस फैंस के बीच साझा करती रहती हैं और फैंस भी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। दीपिका फिट रहने के लिए अपनी वर्कआउट वीडियोस भी फैंस के बीच शेयर करती हैं। इसी बीच दीपिका सिंह ने अपने चाहने वालों को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया है। अभिनेत्री में इस बार बेहतरीन ओडीसी डांस वीडियो फैंस के बीच साझा किया है, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और सभी लोग इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि अभिनेत्री दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्लासिकल डांस वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि “‘यह परफॉर्मेंस और भी खास है क्योंकि मेरी मां शहर में थीं और मैं उन्हें यह दिखाना चाहती थी, क्योंकि उन्हें मेरा ओडिसी नृत्य देखना बहुत पसंद है और मैंने उनके और मेरे पूरे परिवार के लिए इसे किया परिवार और दिमाग का सही सेट इतना महत्वपूर्ण है मुझे बस एहसास हुआ।”
उन्होंने लिखा कि “इस वीडियो को देखते हुए कि मेरी सास को धन्यवाद। वे खुले दिमाग की हैं और मुझे प्रोत्साहित करती हैं कि मैं जो कुछ भी पसंद करती हूं, करूं और विशेष रूप से मेरे ओडिसी अभ्यास, जबकि मैं अभ्यास में व्यस्त हूं और यह अन्य सभी घरों को देखती है।”
जैसा कि अभिनेत्री दीपिका सिंह का यह डांस वीडियो देखा जा सकता है इसके अंदर अभिनेत्री में ट्रेडिशनल सलवार कुर्ता पहना हुआ है। इस वीडियो में डांस करते हुए दीपिका सिंह के भाव और उनकी मुद्राएं बिल्कुल साफ और सुंदर नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद कोई भी उन्हीं में खो जाएगा।
बताते चलें कि दीपिका सिंह ने शो दीया और बाती हम में संध्या राठी की भूमिका निभाई है। अभिनेत्री को धारावाहिक के निर्देशक रोहित राज गोयल से प्यार हो गया था और आखिर में उन्होंने साल 2014 में उनसे शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में एक बेटे को जन्म दिया जिसके बाद दीपिका सिंह ने अभिनय की दुनिया से एक लंबा ब्रेक ले लिया था।