धार्मिक

Rashifal 11 July 2021: इन 4 राशियों को धन-जमीन से संबंधित कामों में होगा लाभ, किस्मत देगी साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 11 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 11 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। कोई बड़ी आर्थिक योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। आप व्यापार के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। खास लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पाचन से संबंधित समस्या उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक लाभ के मौके हाथ लग सकते हैं, इसलिए उसका फायदा उठाना चाहिए। मेहनत के अनुकूल सफलता हासिल होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज माताजी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण काम में निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। जमीन जायजाद से संबंधित कामों में सफलता हासिल होगी। धन से जुड़ा हुआ कोई फायदा मिल सकता है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। मानसिक परेशानी कम हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज कार्य क्षेत्र में आपको मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस में भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। घरेलू कामकाज को लेकर थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज खास मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्च भी बढ़ सकते हैं इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी मेलजोल रहने वाला है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। इस राशि के लोग किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज बिजनेस में आपको भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। खास लोगों से मुलाकात होगी। कार्यस्थल में साथियों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत होगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। धन और जमीन से संबंधित लाभ मिलने के योग हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह से आपको धन लाभ होने वाला है। जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह का योग बन रहा है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए। व्यापार सामान्य चलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप कामकाज के तरीकों में कुछ नया बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। कार्यस्थल में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। पिताजी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप नहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शादीशुदा जिंदगी में मधुरता आएगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। गलत कामों में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। संतान की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में काफी हद तक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं परंतु आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। मानसिक चिंता अधिक रहेगी, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। विषम परिस्थितियों में आपको संयम रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दैनिक जीवन में आर्थिक तंगी रहने वाली है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

Related Articles

Back to top button