समाचार

कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार पटना पहुंचे गिरिराज सिंह, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

आपको बता दें कि बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह का कद साल 2014 के बाद ही लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा से ही सुर्खियों में बने रहते हैं। जब साल 2014 में गिरिराज सिंह नवादा से चुनाव जीत कर आए थे तो उन्हें केंद्र में राज्य मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही कट्टर हिंदुत्व की छवि के साथ वह मोदी-शाह के चहेते भी बने रहे। जब साल 2019 में दोबारा एनडीए सरकार बनी तो पहले कार्यकाल के कई मंत्रियों की छुट्टी हो गयी। ऐसे में गिरिराज सिंह का भी मंत्री बनना तय नहीं था परंतु गिरिराज सिंह ना सिर्फ मंत्री बने बल्कि राज्य मंत्री से उन्हें प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

बता दें कि मोदी केबिनेट 2.0 का जब विस्तार होने की चर्चा होने लगी तो इसी में गिरिराज सिंह भी सुर्खियों में आ गए। कैबिनेट विस्तार के बाद जब विभाग बाटने लगे तो गिरिराज सिंह का विभाग बदले जाने की खबर भी सामने आई थी। यह खबर सभी के लिए तब चौंकाने वाली साबित हुई जब गिरिराज सिंह को केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया।

आपको बता दें कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद गिरिराज सिंह पहली बार शनिवार को पटना पहुंचे और इसी बीच गिरिराज सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव की विपक्ष के एकजुट होने की अपील पर जमकर निशाना भी साधा है। गिरिराज सिंह का ऐसा कहना है कि आज देश में और बिहार में काम करने वाली सरकार है। देश की जनता काम खोज रही है और काम करने वाली सरकार को ही पूछ भी रही है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि “आज काम की जरूरत सभी को है। विपक्षी एकजुटता का कोई मतलब नहीं है।”

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री इस दौरान पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों से बचते नजर आए। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा देश में सिविल कोड लागू करने के सवाल पर यह कहा कि केंद्र सरकार अपना काम जानती हैं और सरकार अपना काम अच्छे तरीके से कर रही है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज पहले पशुपालन मंत्री थे। केंद्र में इस बार कैबिनेट के विस्तार में उन्हें प्रमोशन देकर काफी बड़ा मंत्रालय केंद्रीय ग्रामीण विभाग दे दिया।

जब केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से अपने मंत्रालय बदले जाने और नया मंत्रालय मिलने के साथ बड़ी जिम्मेदारी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिम्मेवारी कोई भी बड़ी या छोटी नहीं होती है। मुझे जो भी जिम्मेवारी मिली है उसे हम अच्छी तरह से निभाएंगे। पहले भी जो जिम्मेवारी मिली थी उसे अच्छी तरह से निभा चुके हैं।

आपको बता दें कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने इससे पहले विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए उन पर तंज कसा था। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट का जवाब देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने कांग्रेस की मंशा और भावना पर सवाल खड़ा किया था। मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने यह कहा था कि जिसकी “जैसी भावना होती है उसे वही दिखाई देता है।”

Related Articles

Back to top button