चुटकुले

Funny jokes: एक पत्रकार एक दिन एक भारतीय मां से पूछता है… आपका बेटा गूगल का सीईओ बन गया…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

जज (औरत से)- हाँ तो आपके तलाक की जमीन क्या है….?

औरत- जमीन? शहर के बीचों-बीच एक बहुत बड़ा आलीशान बंगला है और उसके साथ थोड़ी सी खाली जामीन है….!

जज- नहीं… नहीं! मेरे कहने का मतलब है कि तलाक के लिए ग्राउंड क्या क्या है….?

औरत- ग्राउंड तो बंगले के साथ ही है पर बहुत ज्यादा बड़ा नहीं है….!

जज- आप समझ नहीं रही हैं…..! मैं आधार की बात कर रहा हूँ….!

औरत- आधार कार्ड तो बना हुआ है लेकिन उनका कैमरा अच्छा न होने से फोटो अच्छी नहीं आई…..!

जज- तलाक की नींव क्या चीज है….?

औरत- नींव काफी गहरी है….! आप चिंता ना करें….!

जज- देवी जी आप तलाक क्यों लेना चाहती हैं…..?

औरत- तलाक मैं नहीं मेरे पति लेना चाहते हैं….!

जज (औरत के पति से)- आपके अपनी पत्नी से तलाक लेने की वजह क्या है….?

पति- यही कुतेखानी जो अभी आपके साथ हुई, मेरे साथ रोज़ होती है…..!

जज की आँख में आंसू आ गये……!!

Joke-3

एक पत्नी अपने वकील पति से कहती है….

पत्नी- आप घर में नया टीवी, एसी और फ्रिज

कब लाओगे…..?

वकील- अभी कोर्ट में एक तलाक का केस चल रहा है,

जैसे ही तलाक होगा टीवी, ऐसे, फ्रिज सब आ जाएगा…!!

Joke-4

Joke-5

डाकू- आओ , हिसाब तो लगाएं कि

आज की लूट में क्या पल्ले पड़ा है….!

साथी- अरे यार, अब तंग मत कर, मैं बहुत थक गया हूं….

कल सुबह के अखबार में खुद पता चल जाएगा….!!

Joke-6

पप्पू अपने घर के बाथरूम में बेठा कपड़े धो रहा था….

दोस्त- यार, तूने तो काम वाली बाई रखी थी फिर

तू क्यों कपड़े धो रहा है….?

पप्पू- मैंने उसके साथ शादी कर ली….!!

Joke-7

Joke-8

बहुत पुरानी बात है, एक आदिवासी अपने परिवार के साथ जंगल में ही रहता था….!

उसने और उसके परिवार ने कभी आईना नहीं देखा था…..!

एक दिन जंगल में उसे शीशा मिल गया, उसमें खुद को देखकर समझा कि

उसके बाप की तस्वीर है और वो उसे अपने घर ले गया और रोज बातें करने लगा…..!

उसकी बीवी को शक़ हुआ! एक दिन जब उसका पति घर से बाहर गया हुआ था तब उसने वो शीशा निकाला….!

खुद अपनी शक्ल देखकर बोली-

“अच्छा तो ये है वो कलमुँही जिस से मेरा पति रोज़ बातें करता है….!”

उसने शीशा अपनी सास को दिखाया, तो सास बोली-

“चिंता मत कर… शुक्र मना बुड्ढी है, जल्दी ही मर जाएगी…..!!”

Joke-9

टीचर- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है….?

स्टूडेंट- भावना

टीचर- कैसे….?

स्टूडेंट- क्योंकि सब इसमें बह जाते हैं….!!

Joke-10

Related Articles

Back to top button