चुटकुले

Funny jokes: पत्नी को उदास देखकर पति ने पूछा- तुम इतनी उदास क्यों लग रही हो, गुमसुम बैठी हो…

इंसान का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। दिन भर इंसान अपने काम धंधे में लगा रहता है। उसके पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अपनी बिजी लाइफ से जैसे-तैसे समय निकालकर वह परिवार के लोगों के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करता है। लेकिन खुशी तभी मिलती है जब इंसान दिल से खुश रहता है। जो इंसान हमेशा खुश रहता है उसकी सेहत भी अच्छी रहती है। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सभी यूजर्स यह मजेदार चुटकुले बेहद पसंद कर रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Joke-1

Joke-2

एक बार कक्षा में गुरु जी पढ़ा रहे थे तो उन्होंने बच्चों से एक विचित्र प्रश्न पूछा….

गुरूजी- बच्चो बताओ घर-बार किसे कहते हैं और एक पति के जीवन में इसके महत्व की विवेचना कीजिये…!

सभी बच्चे चुप हो गए…. किसी को कोई उत्तर ना सूझा…!

गुरु जी- क्या हुआ? क्या इस कक्षा में ऐसा कोई नहीं है जो इसका उत्तर दे सके….!

तभी अचानक एक छात्र ने अपना हाथ ऊपर किया….

गुरु जी- हाँ बेटा बताओ क्या कहना चाहते हो….?

छात्र- गुरु जी घर-बार का एक पति के जीवन में बड़ा महत्व है…!

घर में पत्नी द्वारा उत्पन्न किये गए तनाव से मुक्त होने हेतु पति घर से बार में चला जाता है और

बार में ज्यादा चढ़ जाने पर बार से घर आ जाता है…!

घर और बार के इस चक्र को ही घर-बार कहते हैं…!

गुरु जी ने छात्र का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेज दिया है और खुद सुबह से बार में बैठे हैं….!!

Joke-3

मैं तो आज परेशान हो गया…!

सुबह से फोन पर फोन आ रहे हैं….

“मुझे भी चाहिए…. और मुझे भी”

मैने तो बस यही लिख दिया था- बीवी की आवाज कम करने का रिमोट

यहां मिल रहा है….!

लिखना टीवी था, छप बीवी गया….!

इसमें मेरी क्या गलती है…!!

Joke-4

Joke-5

स्कूल टाइम में अगर गलती से दूसरी क्लास में चले जाते थे

तो ऐसा लगता था जैसे किसी दुसरे ग्रह पर आ गए हों…!

और उस क्लास के सारे बच्चे ऐसे देखते थे जैसे कि कोई

एलियन आ गया हो…..!

Joke-6

एक कंजूस अपने घर की छत से नीचे गिर गया….!

गिरते हुए उसने दूसरी मंजिल की खिड़की से देखा कि

उसकी पत्नी खाना बना रही थी….!

उसने चिल्लाते हुए कहा, ‘मेरा खाना मत बनाना’

Joke-7

Joke-8

एक प्रसिद्ध हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने पेशेंट को तुरंत बायपास सर्जरी करवाने की सलाह दी…!

पेशेंट नर्वस हो गया किंतु तुरंत तैयारी में लग गया…!

ऐसे वक्त थोडा संयम रखकर सेकंड ओपीनियन लेना ज्यादा ठीक होता…!

ऑपरेशन के पहले वाले सारे टेस्ट हो जाने के बाद डॉक्टर की टीम ने बजट बताया, जो कि पेशेंट को बहुत ज्यादा लगा…!

लेकिन जान है तो जहान है यह सोचकर वह फॉर्म भरने लगा…!

व्यवसाय के कॉलम के आगे उसने C.B.I. लिख दिया…!

अचानक हॉस्पिटल का वातावरण ही बदल गया…!

डॉक्टरों की दूसरी टीम चेकअप करने आयी…!

रीचेकींग हुआ और टीम ने घोषित किया कि ऑपरेशन की जरूरत नहीं है…!

मेडिसिन खाते रहिये ब्लाकेज निकल जायेगा….!
.
.
.
पेशंट Central Bank of India का कर्मचारी था….!!

Joke-9

पप्पू पहली बार रेस्टोरेंट में गया….

वहां लिखा था- प्लेट में हाथ न धोएं….!

पप्पू ने बड़ी मुश्किल से गिलास में घुसाकर हाथ धोया…!!

Joke-10

Related Articles

Back to top button