धार्मिक

राशिफल 28 अगस्त: इन 8 राशियों के जीवन में खुशियां लाया है दिन, घर में मिलेगा कोई अच्छा समाचार

आज हम आपको रविवार 28 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 28 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है जिनके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा आगे चलकर धन से जुड़ी हुई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद सुलझ सकते हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। माता जी के साथ आप कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और अपने मन की बात शेयर करेंगे। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा वह आपका भरोसा तोड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कारोबार सामान्य चलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। मित्रों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी हुई है। रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने में सफल रहेंगे। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग देंगे। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अति उत्साह पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा। आपके पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऑफिस में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। घर के किसी सदस्य से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। कामकाज में मन-मुताबिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में बदलाव होने की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। घर का माहौल अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके मन में तरह तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी बेचैनी बढ़ा सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। शत्रु हानि पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिलेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है इसलिए इसका फायदा जरूर उठाएं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज किसी के साथ संबंध ना बिगड़ने दें। परिवारवालों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। भागदौड़ की वजह से शरीर में थकावट महसूस हो सकती है इसलिए काम के साथ-साथ आराम करने की भी जरूरत है। आप किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा करेंगे। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने के लिए उसके घर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान होगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बनेगा। संतान पक्ष से चिंता खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। समाज में आपका रुतबा कायम रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे।

Related Articles

Back to top button