बॉलीवुड

मनोज तिवारी से लेकर खेसारी लाल तक भोजपुरी फिल्मों के इन 6 एक्टर्स की पत्नियां हैं बेहद खूबसूरत

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री सबसे बड़ी है और वहां के सितारे देश-दुनिया में मशहूर हैं परंतु भोजपुरी इंडस्ट्री भी दिन पर दिन आगे बढ़ रही है। इस इंडस्ट्री के सितारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से पूरे यूपी-बिहार को अपना दीवाना बना लिया है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों ने अपनी मेहनत से आज अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है और मौजूदा समय में इनकी लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती ही जा रही है।

अक्सर फैंस अपने पसंदीदा सितारों के निजी जीवन के बारे में जानने के बहुत उत्सुक रहते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ लोकप्रिय एक्टर्स की खूबसूरत पत्नियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर्स की पत्नियों से जुड़ी हुई कुछ खास बातों के बारे में…

मनोज तिवारी

भोजपुरी सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध अभिनेता मनोज तिवारी एक ऐसे कलाकार हैं जो किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा में मनोज तिवारी का अहम योगदान रहा है। आपको बता दें कि भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी अब लोकसभा सांसद भी बन चुके हैं। मनोज तिवारी की दो शादियां हुई हैं। पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी परंतु यह शादी सफल नहीं रही और 13 साल बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद मनोज तिवारी ने दूसरी शादी सुरभि तिवारी से की। सुरभि तिवारी भोजपुरी गायिका हैं।

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी डिमांड सबसे ज्यादा है। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में आई फिल्म “साजन चले ससुराल” से की थी। खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम चंदा देवी है। साल 2006 में उन्होंने चंदा से शादी रचाई थी। आपको बता दें कि चंदा बहुत ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हैं। वह हाउस वाइफ हैं।

पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और अभिनेता पवन सिंह की दो शादियां हुई हैं। पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम से हुई थी परंतु शादी के एक साल बाद ही नीलम ने खुदकुशी करके अपनी जान दे दी थी। उसके बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से साल 2018 में की। ज्योति सिंह पेशे से एक टीचर थीं परंतु शादी के बाद उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।

दिनेश लाल यादव

भोजपुरी भोजपुरी के मशहूर कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की पत्नी का नाम मंशा है। निरहुआ ने साल 2000 में मंशा के साथ शादी की थी और उनके तीन बच्चे भी हैं। बेटी का नाम अदिति और दो बेटों का नाम आदित्य और अमित है। दिनेश लाल यादव की पत्नी मंशा घर संभालती हैं।

रवि किशन

भोजपुरी फिल्मों में रवि किशन का एक बड़ा नाम है और मौजूदा समय में हर कोई रवि किशन को अच्छी तरह से जानता है। भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ रवि किशन ने बॉलीवुड फ़िल्में और टीवी शो में भी काम किया है। रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति है और उनकी पत्नी हाउस वाइफ हैं।

विक्रांत सिंह

विक्रांत सिंह भोजपुरी जगत के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अभी तक भोजपुरी इंडस्ट्री को कई प्रसिद्ध फिल्में दी हैं, जिनमें बिना रतिया कैसे कटी, प्रेमलीला इत्यादि फ़िल्में शामिल हैं। आपको बता दें कि विक्रांत सिंह ने मोनालिसा से साल 2017 में शादी की थी। मोनालिसा भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं।

Related Articles

Back to top button