बॉलीवुड

मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं ये 10 खूबसूरत हसीनाएं, एक तो जिंदगी भर नहीं बन पाई मां

एक महिला के लिए मां बनना इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। जी हां, मां बनना और एक जिंदगी को जन्म देने के एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बेशक एक बच्चे को जन्म देना दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है और वो भावुकता के पल हैं। वहीं दूसरी तरफ एक महिला के लिए मिसकैरेज होना दुनिया का सबसे दर्दभरा अनुभव है।

आम महिलाओ की तरह ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी मिसैकेरेज का दर्द झेल चुकी हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी लग्जरी लाइफस्टाइल और बेहतरीन डायट के बाद भी अभिनेत्रियों का मिसकैरेज कैसे हो सकता है? मगर ऐसा हुआ है, ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जो मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं।

काजोल 

काजोल

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री काजोल इस लिस्ट में पहले नंबर पर आती हैं।  बेटी न्यासा को जन्म देने से पहले उनका एक मिसकैरेज हो गया था। इसकी वजह एक्ट्रोपिक प्रेग्नेंसी को बताया गया था। प्रेग्नेंसी के तकरीबन 6 सप्ताह बाद काजोल और अजय देवगन को पता चल गया था कि एक्ट्रोपिक प्रेग्नेंसी काजोल की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके बाद ही काजोल का मिसकैरेज हुआ।

गौरी खान 

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरूख खान और उनकी पत्नी गौरी खान भी अपना एक बच्चा खो चुके हैं। वैसे तो अब गौरी और शाहरूख तीन बच्चों के पैरेंट्स हैं, मगर उनके बड़े बेटे आर्यन के जन्म से पहले साल 1997 में गौरी का मिसकैरेज हो गया था। इस बात को खुद शाहरूख भी कह चुके हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि आर्यन के जन्म से पहले गौरी के कुछ मिसकैरेज हुए थे।

सायरा बानो 

गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो ने साल 1966 में मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार संग सात फेरे लिए थे। उस समय सायरा की उम्र महज 22 वर्ष थी। बहरहाल, शादी के 6 साल बाद साल 1972 में सायरा बानो पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। हालांकि सायरा के इस बच्चे को जिंदगी नहीं मिल सकी, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर के कारण आठवें महीने में ही सायरा का बच्चा पेट में मर गया।

सायरा बानो

बताया जाता है कि आम्बिलिकल कॉर्ड बच्चे के गले पर आ गया था और डॉक्टर्स बच्चे की जान नहीं बचा सके। इसके बाद सायरा बानो कभी मां नहीं बन सकीं।

शिल्पा शेट्टी 

शिल्पा शेट्टी ने साल 2010 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा संग शादी रचाई और इसके 2 साल बाद उन्होंने बेटे वियान को जन्म दिया था। इसी बीच शिल्पा शेट्टी का एक बार मिसकैरेज हुआ था, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।

शिल्पा शेट्टी

दरअसल शादी के महज कुछ ही महीनों बाद शिल्पा प्रेग्नेंट हो गई थीं, लेकिन मिसकैरेज होने की वजह से शिल्पा ने अपने पहले बच्चे को खो दिया। हालांकि शिल्पा अब दो बच्चों की मां हैं। जिनमें उनका एक बेटा वियान और एक बेटी समीशा है। इन दिनों शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों के साथ एक खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ही टीवी की मशहूर अदाकारा रश्मि देसाई भी मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने साल 2012 में नंदिश सिंह संधू संग शादी रचाई थी और शादी के कुछ ही महीनों बाद रश्मि प्रेग्नेंट हुईं मगर उनका मिसकैरेज हो गया। इस बात से रश्मि काफी अपसेट हुई थीं। बताया जाता है कि रश्मि देसाई का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।

Related Articles

Back to top button