मनोरंजन

खाना परोस रही थी मां, बेटे ने चुपके से पहना दी सोने की चेन, मां के रिएक्शन ने सबको रुला दिया

एक मां को पूरी दुनिया में अपना बच्चा सबसे प्यारा होता है। वह उसकी खुशी की खातिर बहुत कुछ करती और सहती है। बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मां अपना सबकुछ कुर्बान कर देती है। ऐसे में जब बच्चा बड़ा होता है तो उसका भी फर्ज होता है कि वह मां के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान ले आए। उसे खुश रखे। हो सके तो लाइफ में कभी कोई बड़ा सप्राइज़ भी दे। अब सोशल मीडिया वायरल हो रहे इस बेटे को ही देख लीजिए।

बेटे ने मां को गिफ्ट की सोने की चेन

दरअसल सोशल मीडिया पर एक बेटे का मां को सोने की चेन देने का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। बेटे ने यह सोने की चेन अपनी प्यारी मां के लिए खरीदी है। हालांकि उसने पहले से मां को इसके बारे में नहीं बताया है। उसने अचानक से सोने की चेन लाकर मां के गले में पहना दी। इसके बाद मां ने जो रिएक्शन दिया उसने सभी को भावुक कर दिया। अब मां बेटे के प्यार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मां बच्चों के लिए खाना परोस रही है। तभी उनका बेटा पीछे से आता है और चुपके से सोने की चेन मां के गले में पहना देता है। पहले को मां को समझ नहीं आता कि उनका बेटा क्या करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन जब उन्हें एहसास होता है कि बेटे ने उनके गले में सोने की चेन पहना दी है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वह एक बड़ी ही प्यारी सी स्माइल देती है। बस यही मुस्कान हर किसी का दिल जीत लेती है।

यहां देखें वीडियो

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो ‘जिंदगी गुलजार है’ नाम की आईडी से शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। हर कोई कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहा है। एक यूजर ने लिखा “मां की खुशी में ही हमारी खुशी होती है।” फिर दूसरे ने लिखा “मां को कभी कभी ऐसे सप्राइज़ देते रहने चाहिए। दिल को बड़ा सुकून मिलता है।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा “ये बहुत ही खूबसूरत वीडियो है।”

वैसे आप लोगों को मां और बेटे का यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया तो इसे खूब शेयर करें ताकि इसे देखकर हर बेटा अपनी मां को कोई बड़ा सप्राइज़ देकर उसके चेहरे पर मुस्कान ले आए।

Related Articles

Back to top button