धार्मिक

राशिफल 25 अगस्त: विष्णुजी की कृपा से 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, अधूरे काम होंगे पूरे

आज हम आपको गुरुवार 25 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार में सुख-समृद्धि और पैसा बढ़ेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके जीवन की बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुराने निवेश का जबरदस्त फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार में उन्नति की संभावना बनी हुई है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। शाम के समय परिवारवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप कहीं भी बिना सोचे-समझे निवेश मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा। किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करना ठीक नहीं है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन पहले से बेहतर रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। सोचे हुए कामों को पूरा करने के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर कोई पुराना वाद विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं लेकिन उससे पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। माता-पिता का प्रेम और स्नेह आपको मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा रोजगार मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज बिजनेस करने वाले लोगों को काफी अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान हो सकता है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। खानपान पर काबू रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। पैसा कमाने के नए अवसर हासिल हो सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपका कोई पुराना अनुभव बेहद काम आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। खान-पान में सुधार करें। वजन नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत बनाना जरूरी है। कामकाज में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को यह सलाह दी जाती है कि आप कार्यालय में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें इससे आपको फायदा मिलेगा। घर परिवार की खुशियां बनाए रखने के लिए मन में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। कमाई के नए-नए जरिए प्राप्त होंगे। धन से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर निपटा सकते हैं। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप व्यस्त हो जाएंगे और खर्चे भी बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप थोड़ा समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप जिस क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे, वहां सफलता मिलने के योग हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको खुशी और गर्व महसूस होगा। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। घर परिवार में बेहतर कार्य सही समय पर हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई अच्छी रहेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। समाज में आप अपना अलग स्थान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। शरीर में थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए काम के साथ-साथ आराम करने की भी जरूरत है। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोग फायदा कमाने में सफल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button