देखें दुनिया की 9 सबसे सुंदर महिलाएं, वर्ल्ड में कोई भी नहीं है इनके जैसा
दुनिया की 9 सब से खूबसूरत महिलाओं में सिर्फ एक भारतीय है शामिल, इन की खूबसूरती की कोई तुलना नहीं
कहते हैं खूबसूरती देखने वाले की आंखों में होती है। इसलिए हर किसी का इसे लेकर मापदंड अलग अलग होता है। हालांकि कुछ लोग इतने अधिक सुंदर होते हैं कि उनके आगे ये पैमाने भी फीके पड़ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको दुनिया की 9 सबसे खूबसूरत महिलाओं (World most beautiful women) से मिलाने जा रहे हैं। इसमें एक नाम भारतीय महिला का भी है।
बेला हदीद
अमेरिकन सुपरमॉडल बेला हदीद के पास विश्व की सबसे सुंदर महिला का खिताब है। बेला के फिलिस्तीनी जबकि माँ डच मूल की हैं। उनके असाधारण फीचर उन्हें सबसे अलग और बेहद खूबसूरत बनाते हैं। 2019 में एक कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा ने उन्हें ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला’ के खिताब से नवाजा था। इस दौरान बेला की खूबसूरती को क्लासिक ग्रीक ब्यूटी के आधार पर परिभाषित किया गया था।
लुपिता न्योंगो
38 वर्षीय लुपिता न्योंगो एक ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हैं। वे अपनी ब्यूटी के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। वह एक मैक्सिकन-केन्याई स्टार हैं जिन्होंने सुंदरता के मानकों पर कई भाषण दिए हैं। सुर्खियों में आने के बाद से उनका नाम दुनिया की ‘बेस्ट-ड्रेस्ड’ और ‘सबसे खूबसूरत’ लिस्ट में शामिल रहा है।
बियॉन्से
बियॉन्से का नाम बेला हदीद के बाद ‘गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फी’ की लिस्ट में सेकंड नंबर पर आता है। वे एक मशहूर गायिका और अभिनेत्री हैं। पूरी दुनिया में लोग उनके गाने सुनना बहुत पसंद करते हैं। उनके पास पीपुल मैग्जीन ‘विश्व की सबसे सुंदर महिला’ का खिताब भी है।
एम्बर हर्ड
नीली आंखों वाली यह खूबसूरत महिला एक अमिरकन एक्ट्रेस और मॉडल है। उनकी सुंदरता इतनी जबरदस्त है कि उनका नाम काफी लंबे वक्त से खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शुमार है। डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा की ‘गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी फी’ की लिस्ट में इनका नाम भी शामिल हैं।
पिया वर्त्ज़बैक
20 दिसंबर 2015 को मिस यूनिवर्स 2015 का ताज पहन चुकी पिया वर्त्ज़बैक भी बेहद सुंदर हैं। वे एक फिलिपिन-जर्मन मॉडल, अभिनेत्री और ब्यूटी क्वीन हैं। वे पूरे विश्व में तब सुर्खियों में आई थी तब स्टीव हार्वे ने इनकी बजाय किसी अन्य प्रतियोगी की घोषणा विजेता के रूप में गलती से कर दी थी।
एरियाना ग्रांडे
एरियाना ग्रांडे एक फेमस सिंगर हैं। उनके नाजुक फीचर और खूबसूरत फिगर के कई लोग दीवाने हैं। डॉक्टर जूलियन डी सिल्वा की लिस्ट में वे चौथे नंबर पर आती हैं।
गीगी हदीद
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का ताज अपने नाम करने वाली बेला हदीद अपनी फैमिली में अकेली खूबसूरत महिला नहीं है। उनके ही परिवार की गीगी हदीद भी अपने सुंदर लुक्स को लेकर जानी जाती हैं। खासकर उनकी नीली आंखें बड़ी सुंदर लगती हैं।
कैट्रिओना ग्रे
ऑस्ट्रेलियन मॉडल, सिंगर और पूर्व ब्यूटी पेजेंट कैट्रिओना ग्रे फिलिपिन भी अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। उनकी भूरी आंखें उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं।
दीपिका पादुकोण
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में जिस एक भारतीय का नाम है वह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती हैं। 2012 में उन्हें पीपुल्स पत्रिका ने ‘इंडियाज मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन’ का खिताब भी दिया था। खासकर सभी को अभिनेत्री की स्माइल बहुत पसंद आई थी।