बॉलीवुड

बॉलीवुड के वो 5 सितारे जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए घर से भाग कर की थी शादी

बॉलीवुड फिल्मी सितारें अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं। वैसे भी फिल्मी सितारों के प्यार के किस्से भी किसी से छिपे नहीं हैं। तो आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों के बारे में बताएंगे खास जिन्होंने घर वालों के खिलाफ जाकर हासिल किया अपना सच्चा प्यार।

आमिर खान- रीना

अभिनेता आमिर खान इस लिस्ट में टॉप पर हैं। जी हां, आमिर खान ने रीना संग घर से भागकर ही शादी रचाई थी। पड़ोस में रहने वाली रीना को आमिर ने 21 साल की उम्र में प्रमोज कर दिया था। लेकिन दोनों की शादी में उनका धर्म रुकावट बन रहा था। फिर दोनों ने अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए 18 अप्रैल 1986 को घर से भागकर शादी रचाई। लेकिन अफसोस दो बच्चों जुनैद और ईरा के बाद दोनों 16 साल बाद आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग हो गए। वहीं फिर आमिर ने किरण राव संग शादी की और उनका एक बेटा भी है।

पद्मिनी कोल्हापुरी- प्रदीप शर्मा

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और प्रदीप शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, फिल्म ऐसा प्यार कहां को साइन करने पर ही दोनों के बीच प्यार पनपना शुरु हो गया था। दोनों ही दुनिया से छिप-छिप कर मिला करते थे। लेकिन जब शादी की बात आई तो पद्मिनी का परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। जिसकी असल वजह प्रदीप शर्मा का अलग
कम्युनिटी से होना था। इसके बाद पद्मिनी ने भागकर अपने प्रोड्यूसर बॉयफ्रेंड के साथ 14 अगस्त 1986 को मुंबई में एक दोस्त के घर में शादी रचाई। उनका एक बेटा प्रियांक भी है।

बिंदिया गोस्वामी- जेपी दत्ता

अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी की पर्सनल लाइफ बड़ी मुश्किलों भरी रही। दरअसल, बिंदिया ने पहली शादी विनोद मेहरा संग भागकर की दी जिसके पक्ष में उनका परिवार नहीं था। लेकिन यह शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली और दोनों अलग हो गए। इसके बाद बिंदिया को डायरेक्टर जेपी दत्ता से प्यार हो गया लेकिन इस शादी के लिए भी उन्हें घर से भागना पड़ा। वहीं बिंदिया की यह शादी सफल रही और उनकी दो निधि और सिद्धि प्यारी बेटियां भी हैं।

शशि कपूर- जेनिफर

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता शशि कपूर ने भी जेनिफर संग भागकर शादी की। इन दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई जब दोनों अपने-अपने थियेटर ग्रुप्स, पृथ्वी थियेटर और शेक्सपियरेना ग्रुप में काम कर रहे थे। उन मुलाकातों के बीच यह अपना दिल एक-दूसरे पर हार बैठें। पर जेनिफर के पिता इस शादी के खिलाफ थे, जिसके बाद जेनिफर मुंबई आ गईं और शशि कपूर संग पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी रचाई। लेकिन कैंसर के चलते जेनिफर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था और उनके निधन से शशि बूरी तरह से टूट गए थे।

भाग्यश्री- हिमालय दसानी

फिल्म मैंने प्यार किया से रातों-रात स्टार बनीं भाग्यश्री भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भाग्यश्री ने सिर्फ 21 साल की उम्र में हिमालय दसानी संग शादी रचाई। लेकिन भाग्यश्री जो कि संगाली के शाही मराठी परिवार पटवर्धन खानदान की बेटी थीं उनके पिता को उनका रिश्ता नामंजूर था। जिसके बाद भाग्यश्री और हिमालय दसानी ने घर से भागकर शादी रचाई।

Related Articles

Back to top button