धार्मिक

Rashifal 20 July 2021: आज इन 7 राशि वालों की आमदनी के बढ़ेंगे स्रोत, कारोबार में होगी बरकत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 20 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कपड़ों का व्यवसाय करने वाले लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा, लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। आप अपनी चतुराई के बल पर कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कारोबार में बरकत होगी। धन कमाने के जरिए हाथ लग सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही नाराजगी दूर होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है, इसलिए आप अपने प्रिय को समझने की कोशिश कीजिए। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु जल्दी से किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर भरोसा करना ठीक नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बात करते समय अपने शब्द पर ध्यान दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में अचानक कार्यभार बढ़ सकता है, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से कुछ काम पूरे हो सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मनोरंजन के कार्यों में अधिक व्यतीत होगा। व्यापार में काफी लंबे समय से चली आ रही परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूरी लें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होने वाला है। मानसिक शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। नए लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक काफी लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है, जिससे आपके मन को बेहद खुशी मिलेगी। पैसा कमाने के जरिए हाथ लग सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप काफी आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आप हर चुनौती का डटकर सामना करने वाले हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अपने बच्चों का उचित मार्गदर्शन कर सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। खान-पान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप अपनी समझदारी का इस्तेमाल करके अपना कोई जरूरी काम पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का कोई लाभदायक सौदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने के योग नजर आ रहे हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपको खुशी मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कारोबार में बरकत होगी। नौकरी करने वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है, जिसकी वजह से आपका कामकाज प्रभावित होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्यों को योजनाओं के तहत पूरा करेंगे, जिससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। घर परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। निवेश संबंधित कार्यों के लिए आज का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी भी प्रकार का वाद-विवाद करने से बचना होगा। काफी लंबे समय से जिस अवसर का आप इंतजार कर रहे थे वह मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति लगभग ठीक नजर आ रही है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

Related Articles

Back to top button