बॉलीवुड

फिल्म लगान से इस एक्ट्रेस ने खूब कमाया था नाम, इसके बाद डूब गया करियर.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना काफी आसान है, परंतु लंबे समय तक इस इंडस्ट्री में पारी खेलना काफी कठिन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री के अंदर अपना करियर बनाने का सोचा, परंतु कुछ फिल्में करने के बाद यह इस इंडस्ट्री से लगभग पूरी तरह से गायब हो गए। ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम किया है और उनकी पहली फिल्म सुपरहिट भी रही थी, परंतु जल्द ही यह अभिनेत्रियां बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर चली गईं हैं। आज हम आपको अभिनेत्री ग्रेसी सिंह के बारे में जानकारी देने वाले हैं। अभिनेत्री ग्रेसी सिंह का जन्म 20 जुलाई 1980 को दिल्ली में हुआ था और आज यह अपना जन्मदिन मना रहीं हैं।

आप लोगों ने आमिर खान की फिल्म “लगान” तो देखी ही होगी। इस फिल्म से अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने खूब नाम कमाया था। फिल्म लगान सुपरहिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के बाद ग्रेसी सिंह का नाम पूरे भारत में पहचाना जाने लगा। फिल्म लगान में ग्रेसी सिंह की सफलता को देखते हुए इनके पास बहुत सी फिल्मों में अभिनय करने का प्रस्ताव आने लगा था। इन्होंने फिल्म “मुन्ना भाई एमबीबीएस” जैसी सुपरहिट फिल्म में भी काम किया है। इस फिल्म के अंदर इन्होंने संजय दत्त के साथ काम किया था।

अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने अपने स्कूल की पढ़ाई मानव स्थली स्कूल, दिल्ली से पूरी की थी। इसके बाद इन्होंने आर्ट्स के विषय में ही अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। ग्रेसी सिंह के पेरेंट्स यह चाहते थे कि यह बड़ी होकर डॉक्टर या फिर इंजीनियर बने, परंतु अभिनेत्री ग्रेसी सिंह क्लासिकल डांसर बनना चाहती थीं। ये एक ट्रेंड भरतनाट्यम और ओडीसी डांसर हैं। जब इनका फिल्म “लगान” के लिए स्क्रीन टेस्ट हुआ था तब इनको “होठों पर ऐसी बात” पर डांस करने के लिए कहा गया। ग्रेसी सिंह के डांस टैलेंट और इनकी बेहतरीन अदाकारी की वजह से इनको कई फिल्मों का प्रस्ताव मिला था।

अभिनेत्री ग्रेसी सिंह को जब फिल्म लगान के अंदर एक्ट्रेस बनने का अवसर प्राप्त हुआ तो इन्होंने अपने रोल को बखूबी तरीके से निभाया था। यह शूटिंग के दौरान किसी से भी बातचीत नहीं करती थीं। भले ही इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर एक बेहतरीन शुरुआत की थी, परंतु धीरे-धीरे इनका करियर बी-ग्रेड फिल्मों और टीवी पर आकर रुक गया था और जल्द ही अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, गुजराती और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। इन्होंने प्रकाश झा की फिल्म “गंगाजल” में अजय देवगन के ऑपोजिट काम किया था, लेकिन इस फिल्म के अंदर इनका रोल बहुत छोटा था जिसकी वजह से इनको नुकसान झेलना पड़ा था। इन्होंने केआरके की फिल्म “देशद्रोही” में भी काम किया है।

 

अभिनेत्री ग्रेसी सिंह का करियल फिल्म इंडस्ट्री में लगभग डूबता दिखाई दे रहा था, तब इन्होंने टीवी इंडस्ट्री की तरफ अपना रुख बदल लिया। इन्होंने मशहूर टीवी सीरियल “संतोषी मां” में मुख्य किरदार निभाया था। अब यह फिल्मी दुनिया से काफी दूर हो गईं हैं और अपने परिवार के साथ वक्त व्यतीत कर रहीं हैं। ग्रेसी सिंह के लुक में पहले से काफी बदलाव आ गया है।

Related Articles

Back to top button