बॉलीवुड

ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हैं राहुल रॉय, अपनी ही मां के साथ उड़ी थी अफेयर की अफवाह

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय के जल्द ठीक होने की दुआ इस वक्त पूरा देश कर रहा है। ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद फिलहाल मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। राहुल रॉय 1990 में आई म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं। अस्पताल में उनका इलाज अब भी जारी है।

परिवार के सूत्रों से यह जानकारी सामने आई है कि उनकी हालत अब पहले से ठीक है। राहुल रॉय की आने वाली फिल्म का नाम एलएसी-लिव द बैटल है। इसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वे कारगिल पहुंचे हुए थे। यहां जब वे शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान वे ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हो गए थे। राहुल रॉय को मुंबई वापस लाया गया है। इसके बाद उन्हें नानावती अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।

जब से राहुल रॉय के ब्रेन स्ट्रोक का शिकार होने की खबर सामने आई है, तब से उनके प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ऐसे में अब जब यह खबर सामने आई है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, तो उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। वैसे, आपको एक बात जानकर हैरानी होगी कि राहुल रॉय का नाम एक बार उनकी मां के साथ ही जोड़ दिया गया था।

उस दिन होटल में

अपनी मां के साथ ही उनके अफेयर की अफवाह उड़ गई थी। इससे वे बड़े विचलित हो गए थे। उन्हें बड़ा क्रोध भी आया था। हुआ दरअसल यह था कि एक बार वे पार्टी करने के लिए अपने दोस्तों के साथ एक होटल में गये हुए थे। राहुल की मां भी वहां अपने दोस्तों के साथ पहुंची हुई थीं। राहुल से उन्होंने उनके साथ डांस करने के लिए कहा था। अगले दिन अखबार वालों ने इसकी खबर यह बना दी कि किसी उम्रदराज महिला के साथ राहुल रॉय रिश्ते में हैं। उनका अफेयर चल रहा है। इस महिला के साथ उन्हें डांस करते हुए देखा गया है।

अखबार में छपी खबर

राहुल रॉय ने अखबार के पन्ने पलटते हुए जब यह खबर देखी तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। वे गुस्से से भर गए। उन्हें इतनी नाराजगी हुई कि उन्होंने तब यह कहा था कि कम-से-कम लोगों को इस बात की तो पुष्टि कर लेनी चाहिए थी कि आखिर यह महिला है कौन।

राहुल के भाई ने बताया है कि कारगिल में शूटिंग करने के लिए राहुल रॉय पहुंच तो गए थे, लेकिन वहां का मौसम ज्यादा ठंडा था। इस वजह से अचानक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया। ऐसे में सबसे पहले उन्हें कारगिल से श्रीनगर ले जाया गया था। वहां पर उनका इलाज शुरू किया गया। इसके बाद राहुल रॉय को मुंबई ले जाकर नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राहुल के भाई के मुताबिक उनकी हालत में अब पहले से सुधार आया है।

राहुल रॉय की फिल्म आशिकी सुपरहिट रही थी। यह फिल्म कितनी लोकप्रिय है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी इस फिल्म को पसंद करने वाले बड़ी तादाद में हैं। इस फिल्म की वजह से राहुल रॉय को उनके फैंस आज तक भुला नहीं पाए।

इन फिल्मों में किया काम

राहुल रॉय को आशिकी के अलावा फिल्म फिर तेरी कहानी याद आई, सपने साजन के, जुनून और नसीब जैसी में भी काम करते हुए देखा गया है। कई टीवी शो में भी राहुल हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा साल 2006 में वे बिग बॉस के पहले सीजन में शामिल हुए थे और इसका खिताब भी राहुल रॉय ने अपने नाम किया था।

पढ़ें दिशा परमार पर जान छिड़कते थे राहुल वैद्य, लेकिन इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की वजह से हो गया था ब्रेकअप

Related Articles

Back to top button