धार्मिक

Rashifal 8 July 2021: इन 3 राशियों को मिलेंगे कई लाभ, वहीं 2 को हो सकती है धन हानि, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 8 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 8 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। कामकाज को लेकर नई-नई योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको सफलता मिल सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति की वजह से आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। धन कमाने के जरिए हासिल होंगे। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। काफी लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के लोग आपके साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़े रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन निराशाजनक नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। व्यापार में निराशाजनक स्थिति नजर आ रही है, आपके मुनाफे में कमी आ सकती है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंता दूर हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही ना करें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने कामकाज पर ध्यान देना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनते-बनते बिगड़ सकता है, जिसके कारण आपकी चिंता बढ़ेगी। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिसके बलबूते आप कोई भी कार्य करने में सक्षम रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा तनाव भरा नजर आ रहा है। कार्यस्थल में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपके पराक्रम में कमी नजर आ रही है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की आशंका है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए आप लगातार कोशिश करते रहेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी और नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। धीरे-धीरे आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका भाग्य प्रबल नजर आ रहा है। आप अपने सभी सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। धर्म-कर्म से जुड़ने का मौका मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझोते हो सकते हैं। खास लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन विशेष फलदाई नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से रुकी हुई व्यापार की योजनाएं प्रगति पर आ सकती हैं, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। आपके हर कार्य में गति आएगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ सकता है परंतु आप किसी भी प्रकार की जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार वालों के साथ किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कठिनाई वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज में दिक्कत महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोग थोड़ा संभल कर रहें, भागीदारों से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। घरेलू जीवन अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। संतान की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने के प्रबल योग हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। करियर से जुड़ी हुई कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन बेहद खुश नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। व्यापार में विस्तार होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। बैंक से जुड़े हुए कामों में लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

Related Articles

Back to top button