अजब ग़जब

दुबई में दुनिया की सबसे सुंदर इमारत का हुआ ग्रैंड ओपनिंग, खूबसूरती देखते रह जाएंगे आप

दुबई जो अपनी खूबसूरत और आसमान छूती इमारतों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। अब तक तो आपने दुबई के बुर्ज खलीफा की ही सबसे ज्यादा चर्चा सुनी होगी लेकिन अब दुबई में एक ऐसी इमारत का निर्माण हुआ है जो दुनियाभर ने चर्चा का विषय बनी हुई है। हम बात कर रहे हैं ‘म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर’ के बारे में।

23 फरवरी 2022 को म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर का उद्घाटन किया गया। इसके बाद इसे आम जनता के दीदार के लिए खोल दिया गया है। म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर को “दुनिया की सबसे सुंदर इमारत” कहा जा रहा है। इसमें एंट्री के लिए टिकट लेना होता है। इसके विजिट के दौरान आप बाहर और अंदर में कंस्ट्रक्शन के डिजाइन देख हैरान रह जाएंगे।

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया की सबसे खूबसूरत यह इमारत 77 मीटर या 225 फीट ऊंची है और कुल 30,548 वर्गमीटर में फैली है। दुबई स्थित यह म्यूजियम सात मंजिला है। म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर बिल्डिंग स्टेनलेस स्टील से बनी है। इसमें एक स्पेशल रोबोट असिस्टेंस प्रोसेस अपनाया गया है। इसमें स्टील के 1,024 टुकड़े शामिल हैं। यह इमारत 17,600 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्र को कवर करती है।


इसकी दीवारों पर दुबई के शासकों के कोट्स अरबी में लिखे हैं। यह दुबई के मुख्य हाईवे शेख जायद रोड पर है। म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर को किला डिजाइन आर्किटेक्ट्स की तरफ से डिजाइन किया गया है और इसे बुरो हैप्पोल्ड इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी के इंजीनियर्स ने बनाया है।

इस म्यूजियम को दुबई फ्यूचर फाउंडेशन के लिए बनाया गया है। यह पूरी तरह से फ्यूचर को समर्पित है। यह म्यूजियम विजिटर्स को फ्यूचर की जर्नी पर ले जाएगा। वे साल 2071 तक की टेक्नोलॉजी और दुनिया देख सकेंगे।

इसमें इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज को डेवलप और टेस्ट करने के लिए वर्कशॉप की व्यवस्था है। दुबई फ्यूचर फाउंडेशन के चेयरमैन मोहम्मद अल गरगावी के मुताबिक, यह एक लिविंग म्यूजियम है। इस खूबसूरत इमारत की दीवारों पर कई अच्छी बातें लिखी हैं। उनमें से एक यह है हम सैकड़ों साल तक जीवित नहीं रह सकते, लेकिन हमारी रचना से बने प्रोडक्ट्स हमारे दुनिया से चले जाने के बाद भी हमारी विरासत हो सकते हैं।

अगर आप दुबई जाते हैं तो आपके पास इसे देखने का शानदार मौका होगा। म्यूजियम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ओपन होगा। आखिरी एंट्री क्लोजर से एक घंटे पहले तक है। इसकी बुकिंग ऑफिशियल वेबसाइट https://museumofthefuture.ae/ से की जा सकती है।

दुबई स्थित इस म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर बिल्डिंग में एंट्री करने के लिए तीन साल और उससे ज्यादा की उम्र के लोगों को भारतीय मुद्रा के मुताबिक 2946 रुपये (AED 145.00) देने होंगे। तीन साल से छोटे बच्चे की एंट्री फ्री है।

Related Articles

Back to top button