बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार, इस गंदे काम को करने का लगा आरोप

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पॉर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार हो गए हैं। जैसा कि सभी लोग जानते हैं राज कुंद्रा एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं, इसी बीच पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार होने की वजह से सभी लोग काफी हैरान हैं कि बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति पर्दे के पीछे इस तरह का काम करते हैं।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी की थी और राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेत्री के पति की गिरफ्तारी की खबर बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल चुकी है।

आपको बता दें कि 19 जुलाई की रात को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। पुलिस का ऐसा कहना है कि राज कुंद्रा पर पॉर्नोग्राफिक फिल्में बनाने और कुछ ऐप पर उसे पब्लिश करने के मामले में अरेस्ट किया गया है। इसके साथ ही पुलिस का ऐसा भी कहना है कि राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत मौजूद भी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय नाम की एक कंपनी है, जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था, वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील फ़िल्में पब्लिश करती थी और राज कुंद्रा ने ही इस कंपनी को बनाया और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया था ताकि साइबर लॉ से वह सुरक्षित बच पाएं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस कंपनी के डायरेक्टर्स राज कुंद्रा के परिवार के लोग ही थे।

खबरों के अनुसार, मुंबई या भारत के अन्य स्थानों पर अश्लील फिल्मों की शूटिंग की जाती थी और यह कंपनी इन अश्लील फिल्मों के वीडियो को अपलोड करने का कार्य करती थी। इसके अलावा वी ट्रांसफर के माध्यम से भी यह अश्लील वीडियो भेजते थे। रिपोट्स के अनुसार इसी वर्ष फरवरी में राज कुंद्रा का अश्लील मामलों में शामिल होने का खुलासा हुआ था।

इस पूरे मामले में मुंबई के पुलिस कमिश्नर का ऐसा कहना है कि “फरवरी 2021 में पोर्न फिल्म बनाने और उन्हें किसी ऐप द्वारा पब्लिश करने को लेकर केस रजिस्टर किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि राज कुंद्रा और कुछ और लोगों के खिलाफ एक महिला ने पुलिस में इस विषय में मामला दर्ज करवाया था। उन पर यह आरोप लगाया गया था कि यह लोग एक्टर्स को वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए अप्रोच करते हैं और उसके बाद पोर्न फिल्में बनवाने के लिए उनके साथ जबरदस्ती करते हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया है। राज कुंद्रा से पहले पांच और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, फरवरी में ही इस बात यह बात साफ हो गई थी कि कुंद्रा केंद्रिन कंपनी से जुड़े हुए थे लेकिन सीधा लिंक ना होने की वजह से क्राइम ब्रांच अपनी जांच पड़ताल कर रही थी। उन्होंने ऐसा भी बताया कि राज कुंद्रा ने इस बिजनेस में दस करोड़ रूपए लगाए थे। जब इस मामले में उमेश कामत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया तब क्राइम ब्रांच की जांच और तेजी से आगे बढ़ गई और सारी सच्चाई खुलकर सामने आई। क्राइम ब्रांच ने बताया कि सबूतों के आधार पर उनको यह पता चला कि 8 से 10 करोड़ रूपए का ट्रांजैक्शन हुआ है। उसके बाद राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अपने ऑफिस बुलाया और पूछताछ की गई, जिसके बाद उनको अरेस्ट कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button