धार्मिक

Rashifal 21 July 2021: इन 6 राशि वालों की किस्मत धन के मामले में रहेगी अच्छी, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 July 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 21 जुलाई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। ज्यादातर मामलों में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। धन से जुड़े हुए कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता के साथ आप बेहतरीन संबोधित करेंगे। आर्थिक तौर पर कोई बड़ा फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप फालतू के कामों में समय व्यर्थ मत कीजिए। जरूरी कार्यों में ध्यान केंद्रित करना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन ना करें तो ही अच्छा रहेगा क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके इलाज में ज्यादा पैसा खर्च होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी हो तो गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कामकाज की योजनाओं पर गंभीरता से फोकस करें क्योंकि कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। धन कमाने के जरिए हाथ लग सकते हैं। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको रोमांस का अवसर प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आनंददायक होने वाला है। धन संबंधित कामों में आपको भारी मुनाफा मिलेगा। किस्मत के सहारे धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका समय बेहतरीन साबित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहने वाला है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर रहे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेमियों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक बात करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके हाथ लग सकते हैं इसलिए इनका फायदा उठाना चाहिए। आप जितनी मेहनत करेंगे उससे ज्यादा फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। अचानक अनुभवी लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिल कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। धन से जुड़े हुए मामले में आप किसी से भी ज्यादा उम्मीद ना करें। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिल सकता है। आप अपने किसी काम की पुरानी योजना पर पुनः सोच विचार करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आमदनी सामान्य रहेगी। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके मन में किसी बात को लेकर तनाव और घबराहट उत्पन्न हो सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए अन्यथा उसका प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजन के कामों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों का बजट बना कर रखना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। किस्मत के सहारे हर क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। कामकाज की योजनाओं में अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। आप कहीं निवेश कर सकते हैं जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, बहुत जल्द आपका विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कामकाज अधिक होने की वजह से आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के लिए समय निकाल पाना बहुत ही मुश्किल हो सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप किसी नए कार्य की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button