धार्मिक

ग्रह-नक्षत्र मिलकर बना रहे 4 शुभयोग, इन 6 राशियों का समय रहेगा शानदार, लक्ष्मी होंगी मेहरबान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से मनुष्य का जीवन, परिवार, व्यापार और नौकरी पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की शुभ स्थिति हो तो हर क्षेत्र से अच्छे नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की अशुभ चाल की वजह से जीवन में कष्ट उत्पन्न होने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज सौभाग्य योग, शोभन योग, सर्वार्थसिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग बन रहा है। यह चार शुभ योग सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य डालेंगे। आखिर किन राशियों को जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे और किन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को थोड़ा समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आप किसी भी परिस्थिति में अपने परिवार और मित्रों को अनदेखा मत कीजिए। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपको आर्थिक हानि होने की संभावना बन रही है, इसलिए पैसों का लेनदेन करने से बचें। व्यापार में आपको काफी संभलकर चलना होगा अन्यथा घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों को कुछ विषयों में कठिनाई हो सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको व्यर्थ की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा। आप अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान केंद्रित कीजिए। कारोबार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे। आप पारिवारिक समस्याओं को शांतिपूर्ण सुलझाने की कोशिश कीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियां आपको काफी परेशान कर सकती हैं। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप किसी भी अनजान पर अत्यधिक भरोसा ना करें अन्यथा वह हानि पहुंचा सकता है। कुछ कामकाज को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। पूजा-पाठ में आपका मन अधिक लगेगा। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को शुभ योग का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको आर्थिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल हो सकते हैं। नौकरी पेशा वाले जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके सभी रुके कामकाज बनते नजर आ रहे हैं। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। कारोबार में विस्तार होगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको धन लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को कामकाज में रुकावट का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यापार आरंभ करते हैं तो आपके लिए बेहतर साबित होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के जीवन की परेशानियां समाप्त होंगी। शुभ योग की वजह से आपको हर क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप सकारात्मक रूप से अपने सभी कामकाज अंजाम देंगे, जिससे आपको भारी लाभ मिलने की उम्मीद है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय शुभ रहेगा। पुरानी शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक अपनी छोटी-छोटी गलतियों को सुधार कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। किसी पुरानी योजना का भारी मुनाफा मिल सकता है। कार्यों को समय पर पूरा करने में आप पूरा फोकस करेंगे। व्यापार में आप अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे मिल सकते हैं। अचानक परिवार से जुड़ी हुई किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों की वाणी में कठोरता आ सकती है, इसलिए आप इस पर लगाम रखें। नौकरी पेशा वाले लोग अपने किसी जरूरी काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। व्यापार में आपको लाभदायक समझौता मिल सकता है। कारोबार में आपको मुनाफा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आप अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगीं। ऑफिस में दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में आप सफल रहेंगे। करियर में आप लगातार आगे बढ़ेंगे। व्यापार में आपको धन लाभ हो सकता है। निवेश संबंधित कार्यों में आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय मजबूत रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने जीवन में कुछ विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, इसलिए परिस्थितियों के अनुसार आपको अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करना होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में मित्रों की सहायता लेनी पड़ सकती है। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपने व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों की मानसिक चिंता दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने की संभावना बन रही है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों का मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार में आपको मुनाफा मिलेगा। आप कहीं पूंजी इन्वेस्ट करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपके बेहतर संबंध रहेंगे। पैसों के लेन-देन में आपको फायदा मिल सकता है। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button