बॉलीवुड

एक्टिंग ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल हैं ये अभिनेत्रियां, जाने एग्जाम में कितने मिले थे मार्क्स

अक्सर ये कहा जाता है कि ब्यूटी के साथ ब्रेन नहीं होता है, लेकिन बॉलीवुड की कई खूबसूरत अभिनेत्रियों ने इस बात को झूठा साबित किया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रिया मौजूद हैं, जो ना सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि पढ़ाई में भी इंटेलिजेंट हैं।

इन अभिनेत्रियों ने खूबसूरती से तो लोगों को दीवाना बनाया ही है, साथ ही अपने दमदार एक्टिंग से लोगों का दील भी जीता और फिल्मों में काम करते हुए कई अवार्ड भी जीते। इसके अलावा इन हसीनाओं ने बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले पढ़ाई में भी अपना दम दिखाया है।

दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स लाकर इन हसीनाओं ने ने अपने मां बाप का खूब नाम रोशन किया। लिहाजा आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जो अपने पढ़ाई के दिनों में टॉपर थे। आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में किन किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है…

अनुष्का शर्मा 

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और सफलतम अभिनेत्रियों की लिस्ट में टॉप पर शुमार अनुष्का शर्मा अपने स्कूल के दिनों में क्लास की भी टॉपर थीं। जी हां, उन्होंने हमेशा पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का ने 10वीं में 93% और 12वीं में 89% अंक लाकर अपने माता पिता सिर फक्र से ऊंचा कर दिया था। इस बारे में उन्होंने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि मुझे अपना करियर फिल्मी दुनिया में बनाना था और इस बात को लेकर मैं बिल्कुल भी कंफ्यूज नही थीं, मगर मैं अपने माता पिता के ताने नहीं सुनना चाहती थी।

अनुष्का ने कहा कि अपने माता पिता के डांट से बचने के लिए मैंने खूब मन लगाकर पढ़ाई की। बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के बाद जब अनुष्का ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया तो उनके मम्मी पापा मना नहीं कर सके।

श्रद्धा कपूर 

आज के जमाने की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक श्रद्धा कपूर एक जबरदस्त एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने बेहतरीन एक्टिंग का दम दिखाया है और आज उनके लाखों करोड़ों की संख्या में फैंस मौजूद हैं।

श्रद्धा कपूर

आपको बता दें कि भले ही आज श्रद्धा बॉलीवुड की सबसे शानदार एक्ट्रेस हैं, मगर इससे पहले उन्होंने पढ़ाई में खूब मेहनत की। उन्होंने 10वीं के बोर्ड परीक्षाओं में 70% अंक हासिल किए, मगर इस रिजल्ट से श्रद्धा खुश नहीं थीं।

इसके बाद उन्होंने 12वीं में खूब मेहनत से पढ़ाई की और परीक्षा में 95% अंक हासिल किए और स्कूल के टॉपर लिस्ट में अपना स्थान पक्का किया।

कृति सैनन 

पानीपन, बरेली की बर्फी, लुका छिपी और हाउसफुल 4 जैसे कई फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री कृति सैनन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कृति भी अपने स्कूल के दिनों में पढ़ाई में काफी तेज थीं।

कृति सैनन

उनके 10वीं में 72% अंक आए, तो 12वीं में 68% अंक हासिल किए। बता दें कि कृति ने इंडस्ट्री ज्वाइन करने से पहले इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। हालांकि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी नहीं की। ऐसे में कृति सैनन ब्यूटी विद ब्रेन का एक परफेक्ट उदाहरण हैं।

जाह्नवी कपूर 

जाह्ववी कपूर

श्रीदेवी और जाह्वनी कपूर की लाडली बीटिया जाह्नवी कपूर ने भी इंडस्ट्री में अपने कदम रखने से पहले खूब पढ़ाई लिखाई की। बताया जाता है कि जाह्वनी के पढ़ाई पर उनकी मां श्रीदेवी काफी कड़ाई से नजर रखती थीं। यही वजह है कि जाह्ववी कपूर ने 10वीं में 84% तो 12वीं में 86% अंक हासिल किए।

आलिया भट्ट 

भले ही सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के कॉमन सेंस का मजाक बनाया जाता हो, मगर आलिया अपने स्कूल के दिनों में पढ़ाई में टॉपर थीं। आज इंडस्ट्री में आलिया के नाम का सिक्का चलता है।

आलिया भट्ट

जबरदस्त एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लेने वाली आलिया ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग के लिए कई अवार्ड भी जीते हैं। यही नहीं वो पढ़ाई लिखाई में भी काफी अच्छी थीं।

आलिया ने 10वीं में 71% अंक हासिल किए, हालांकि अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें स्कूल छोड़ना  पड़ा और 12वीं का इम्तेहान नहीं दे पाईं।

यामी गौतम 

यामी गौतम

हिमाचली ब्यूटी यामी गौतम भी ब्यूटी विद ब्रेन का एक परफेक्ट उदाहरण हैं। यामी की पढ़ाई लिखाई चंडीगढ़ में हुई और उन्होंने बोर्ड एग्जाम की तैयारी काफी अच्छे से की थी। यही वजह है कि उनका 10वीं बोर्ड में 75% प्रतिशत अंक आया और 12वीं में 80% अंक हासिल किए।

भूमि पेडनेकर 

दम लगा के हईसा और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी अपनी शानदार एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। वैसे तो भूमि का फैमिली बैकग्राउंड पॉलिटिकल हैं, मगर भूमि ने अपनी अलग राह चुनी।

भूमि पेडनेकर

बता दें कि इंडस्ट्री में आने से पहले एक्ट्रेस का पढ़ाई-लिखाई का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 10वीं में 78% अंक हासिल किए तो वहीं 12वीं में 83% अंक लाए।

Related Articles

Back to top button