बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय ने किया अपनी आंखें दान करने का फैसला, यह सितारे भी करेंगे अंग दान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे कई मशहूर कलाकार हैं, जो अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपने नेक कामों के लिए भी जाने जाते हैं। कई सितारे हर किसी की मदद करते हुए नजर आते हैं। वह सिर्फ फिल्मों में ही हीरो नहीं हैं, बल्कि असल जिंदगी के भी हीरो हैं। तभी तो कुछ सितारे आए दिन किसी न किसी गरीब और जरूरतमंद की मदद करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन मशहूर हस्तियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपना अंग दान करने का फैसला लिया है।

बता दें कि हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता पुनीत राजकुमार का निधन हो गया था. अभिनेता के निधन के बाद उनकी आंखें दान कर दी गई हैं। उनके पिता राजकुमार ने भी अपनी आंखें दान करने का जीते जी फैसला ले लिया था। इसके अलावा ऐसे कई कलाकार रहे हैं जिन्होंने अपने अंगदान करने का फैसला लिया हो।

आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ मशहूर हस्तियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपना अंगदान करने का संकल्प लिया है। ताकि उनके अंग किसी जरूरतमंद इंसान के काम आ सके और उनके अंगों से वह दुनिया जी सकें।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय को भला कौन नहीं जानता। यह बॉलीवुड की खूबसूरत और टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। ऐश्वर्या राय के अभिनय और खूबसूरती के चर्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होते हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरत आंखें उनकी खूबसूरती में और अधिक चार चांद लगा देती हैं।

शायद ही बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि ऐश्वर्या राय ने अपनी आंखें दान करने का फैसला लिया है। ताकि उनकी आंखें किसी जरूरतमंद को मिल सके और वह इन आंखों से दुनिया को देख सके।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर होलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से सभी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। बॉलीवुड की देसी गर्ल जितनी खूबसूरत अभिनेत्री हैं, उनका दिल भी उतना ही साफ है।

आपको बता दें कि जब अभिनेत्री के पिताजी की मृत्यु हुई थी तो उसके बाद प्रियंका ने अपने सभी अंगों को दान करने का संकल्प लिया है।

अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी अपना अंग दान करने का संकल्प लिया है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी आंखें दान की हैं।

आमिर खान

Aamir Khan

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता आमिर खान ने साल 2014 में महाराष्ट्र के कैडेवर अंग दान दिवस पर अपने शरीर का प्रत्येक अंग दान करने का संकल्प लिया था। वह अपनी मृत्यु के बाद अपनी किडनी, लीवर, आंखें, त्वचा, हृदय, फेफड़े के अलावा सभी उपयोगी अंगों को दान कर देंगे।

सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता सलमान खान अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी मशहूर हैं। यह आए दिन किसी न किसी जरूरतमंद की मदद करते रहते हैं। सलमान खान ने अपना बोन मैरो डोनेट करने का फैसला लिया है। वह लोगों से भी जीवन बचाने के लिए ऐसा करने का आग्रह करते हैं।

Related Articles

Back to top button