बॉलीवुड

इन हसीनाओं से सुशांत का जुड़ चुका है नाम, इस अभिनेत्री से अभिनेता करने वाले थे शादी लेकिन…

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में एक नाम सुशांत सिंह राजपूत का भी आता है। सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी काबिलियत के दम पर सफलता हासिल की है। सुशांत कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटे। इनके अंदर अभिनय के अलावा डांस करने की काबिलियत कूट-कूट कर भरी थी। भले ही सुशांत हम सभी लोगों के बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें अभी भी सभी के दिलों में जिंदा हैं। सुशांत सिंह राजपूत के लिए बॉलीवुड तक का सफर इतना आसान नहीं रहा परंतु आज भी लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता को सम्मान की नजरों के साथ देखते हैं।

आपको बता दें कि 21 जनवरी को सुशांत का जन्मदिन आता है। अगर अभिनेता जिंदा होते तो वह इस साल अपना 35वां जन्मदिन मनाते लेकिन यह अब इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके हैं। अचानक से ही अभिनेता की मृत्यु की खबर सुनकर सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए थे। आज हम आपको अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके साथ सुशांत का नाम जुड़ चुका है।

अंकिता लोखंडे

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का आता है। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के बीच बेहद गहरा प्यार था, जिसके बारे में सभी लोग भली-भांति जानते हैं। आपको बता दें कि सुशांत और अंकिता लोखंडे की पहली मुलाकात टीवी शो “पवित्र रिश्ता” के सेट पर हुई थी। इस सेट पर इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पहले बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह दोस्त बन गए और आखिर में यह दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इन दोनों ने मीडिया के सामने एक दूसरे को प्रपोज किया था।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत बहुत जल्द विवाह करने वाले थे परंतु किसी वजह से इन दोनों का रिश्ता अचानक ही टूट गया था। सुशांत अपने करियर पर ध्यान देने लगे और यह लगातार आगे बढ़ रहे थे जिसकी वजह से अंकिता काफी पीछे छूट गई थीं। भले ही इन दोनों के बीच प्यार का रिश्ता टूट गया हो परंतु यह एक अच्छे दोस्त थे। जब सुशांत का निधन हुआ था तो अंकिता को काफी सदमा लगा था। आज भी सुशांत को याद करते-करते अंकिता भावुक हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी इन्होंने सुशांत से संबंधित कई पोस्ट शेयर किए हैं। सुशांत को न्याय दिलाने के लिए अंकिता शुरुआत से ही अभिनेता के परिवार वालों का साथ दे रही हैं।

कृति सेनन

सुशांत सिंह राजपूत का नाम फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन के साथ भी जुड़ चुका है। आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म “राब्ता” में इन दोनों ने एक साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही यह एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए। वैसे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन दर्शकों को सुशांत और कृति की जोड़ी काफी पसंद आई। वैसे सुशांत ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कभी बातचीत नहीं की। किसी वजह से इन दोनों का रिश्ता टूट गया था लेकिन दोस्ती बरकरार रही थी। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा था, जो बेहद भावुक कर देने वाली थी। इस पोस्ट को पढ़कर फैंस काफी भावुक हो गए थे।

सारा अली खान

आपको बता दें कि सारा अली खान ने फिल्म “केदारनाथ” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री की थी। सुशांत का नाम सारा से भी जुड़ चुका है। इस फिल्म के हीरो सुशांत थे। मीडिया खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा था कि सारा अली खान अपने को-स्टार के बेहद नजदीक आ रही थीं लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी बातचीत नहीं की।

रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का रिश्ता कभी भी खुलकर सामने नहीं आया लेकिन इन दोनों के बीच काफी लगाव देखने को मिलता था। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन से ठीक पहले बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं। जब अभिनेता का निधन हो गया तो उसके बाद रिया के ऊपर कई सवाल खड़े होने लगे। ऐसा भी बताया जाता है कि सुशांत और रिया विवाह करने वाले थे और वह एक अपार्टमेंट भी ढूंढ रहे थे लेकिन शायद वक्त और किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इसी बीच सुशांत इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। वैसे रिया को भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने का बेहद दुख है।

Related Articles

Back to top button