धार्मिक

राशिफल 2 जनवरी: आज इन 3 राशि वालों को हर काम में मिलेगा फायदा, शिव जी करेंगे कृपा

आज हम आपको सोमवार 2 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 2 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने जीवन में कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कार्यभार अधिक होने की वजह से भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर के बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे परंतु पुरे नहीं बन पाएंगे जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको अपने खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बनेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। किसी बड़े कार्यक्रम में दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। छोटे भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी शानदार रहेगा। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। किस्मत का साथ मिलने से आपको कम मेहनत में अधिक कामयाबी मिलेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा, जिससे आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। धन की स्थिति मजबूत बनेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। फालतू के कामों में आप अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। रुके हुए कामों पर ध्यान लगाना होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिनको पूरा करने में आप सफल होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने जीवन में पैसों की कमी नहीं रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कामकाज के सिलसिले में नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी किस्मत अचानक बदलने वाली है। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। परिवार के साथ यात्रा की योजना बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में प्रगति करेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर हो जाएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी बेचैनी का कारण बनेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज कारोबार करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसकी वजह से आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। बड़े भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए अन्यथा समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। मानसिक चिंता अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाएगा। घर परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। आप परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button