धार्मिक

राशिफल 17 सितंबर: शनिदेव की कृपा से 3 राशियों की पलटने वाली है किस्मत, मेहनत का मिलेगा पूरा फल

आज हम आपको शनिवार 17 सितंबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 17 सितंबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। कार्यस्थल में मान-सम्मान मिलेगा। प्रमोशन मिलने की पूरी उम्मीद नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। मौसम बदलाव के कारण स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा, आगे चलकर आपको जरूर फायदा मिलेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा जरूर उठाएं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घरेलू खर्चों में कमी आएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसके दम पर आप अपने जीवन की कठिन परिस्थितियों का आसानी से सामना करना कर सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन को सुकून की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आपकी आमदनी ठीक रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपनी चतुराई के बल पर हर काम सफल करेंगे। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। कुछ जरूरी कामों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपको अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देना है। सकारात्मक सोच के साथ जो भी काम करेंगे, उसमें जरूर सफलता हासिल कर पाएंगे। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। कोई काम अधूरा होने के कारण आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। प्रेम जीवन में लापरवाही से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों का दिन पहले से ठीक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कामकाज का बोझ अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी। किसी महिला मित्र की मदद से लाभ होने की संभावना बनी हुई है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शादीशुदा जीवन बहुत खूबसूरत व्यतीत करेंगे। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। किसी जरूरी काम में पिताजी की मदद मिलेगी। आप अपने भविष्य के लिए किसी नई योजना में निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। अचानक नई जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं, इसलिए आपको उन पर ध्यान देने की जरूरत है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा जरूर उठाना चाहिए। करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो समय उत्तम नजर आ रहा है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। आपकी काबिलियत और गुणों की वजह से लोग आपको पहचानेंगे। किसी महत्वपूर्ण खबर से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज घर का वातावरण सुख-शांति पूर्वक रहेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं। आपके करियर में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप परिवारिक जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय ठीक रहेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। किसी भी अजनबी पर आप आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य नजर आ रही है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि होने के योग बने हुए हैं। छात्रों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी के कहने पर आप कहीं भी पूंजी निवेश ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में की गई मेहनत सफल होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिनकी मदद से आपको भविष्य में फायदा होगा। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है। विदेश में नौकरी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। किसी व्यक्ति की मदद से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। आज अगर किसी की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर करें।

Related Articles

Back to top button