बॉलीवुड

जानिए बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में खास जो शाही खानदान से रखतीं हैं ताल्लुक

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे मौजूद हैं जिनका फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक ना होने के बावजूद भी उन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं वो कलाकार भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से ना हो लेकिन राजा-महाराजाओं के परिवार से जरूर ताल्लुक रखते हैं, और आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के उन्हीं सितारों के बारे में बताएंगे खास जो शाही खानदान से होने के बावजूद भी ग्लैमर की दुनिया में तहलका मचा हुए हैं।

मोहिना कुमारी

टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोहिना कुमारी को तो आप बखूबी पहचानते होंगे। शायद ही आपमें से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री मोहिना कुमारी रीवा की राजकुमारी हैं। बताते चलें कि मोहिना, महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी रचाने वाली मोहिना कुमारी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। वहीं अब शादी के बाद अब मोहिना ने भी फिल्मी लाइमलाइट से दूरी बना ली है।

अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। खास बात तो यह है कि अदिति एक नहीं बल्कि दो शाही परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। जिसमें एक मोहम्मद साहेल अकबर हैदरी और दूसरे वानापार्थी परिवार के पूर्व राजा जे रामेश्वर राव हैं। दरअसल, अदिति, अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। अदिति के नाना जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वानापर्थी के राजा थे। इसके अलावा वो आमिर खान की पत्नी किरण राव की कजिन भी हैं। शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी आज फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है।

सोहा अली खान

इसके अलावा अभिनेत्री सोहा अली खान जोकि पटौदी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनके पूर्वज भोपाल के पटौदी रियासत के नवाब थे। जानकारी के लिए बता दें कि सैफ और सोहा के पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान तो थे ही, साथ ही वो भोपाल के नवाब भी थे। फिल्म इंडस्ट्री के ये सितारे भी नवाबों वाली ठाठ-बाठ रखते हैं।

भाग्यश्री

सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री भी शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली राजघराने से संबंध रखती हैं। उनके पिता श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन राजा थे।

सोनल चौहान

इस लिस्ट में अभिनेत्री सोनल चौहान भी शामिल है। सोनल फिल्म इंडस्ट्री में भले ही कुछ खास जलवा नहीं दिखा पाईं हों लेकिन यह भी शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। दरअसल, इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘जन्नत’ में काम कर चुकीं सोनल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं, और शाही ठाठ-बाठ वाला जीवन व्यतीत करती हैं। फिल्म इंडस्ट्री के यह सभी स्टार्स बैकग्राउंड से ही हाई प्रोफाइल से हैं जिसके चलते आज इन सभी स्टार्स का नाम फिल्म इंडस्ट्री में काफी जाना पहचाना है।

Related Articles

Back to top button